फैंस की हरकत से नाराज़ हुए रोहित शर्मा, गुस्से में आए हिटमैन का रिएक्शन वायरल

Published - 05 Jan 2026, 11:46 AM | Updated - 05 Jan 2026, 04:23 PM

Rohit Sharma

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा(Rohit Sharma) फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं और काफी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। इस दौरान वह कभी-कभी बाहर सड़कों पर अपनी कार में दिख जाते हैं।

रोहित शर्मा के पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह फैंस पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। भारत में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित(Rohit Sharma) ने पहले ही मुकाबले में शतक जड़ दिया था जिससे आगामी वनडे वर्ल्ड कप का उन्हें दावेदार माना जा रहा है।

सड़क पर निकले थे Rohit Sharma

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पिछले दिनों अपनी कार से कहीं जाते दिखे, जिसके बाद फैंस ने उनके साथ फोटो लेने को लेकर उन्हें रोकने लगे। रोहित शर्मा चलती कार से शीशा नीचे करते हुए हाथ हिलाते दिखे। उसी दौरान एक फैंस उनसे हाथ मिलाते नजर आए, और उसी समय एक और छोटा फैंस उनकी कार विंडो के सामने आ गया और हाथ में फोन लिए उन्हें रोकने लगा।

इस पर रोहित शर्मा हाथों से कुछ इशारा करते दिखे, जिसे देखकर लग रहा था कि वह फैंस को हिदायत दे रहे हैं। रोहित शर्मा हमेशा अपने बयानों को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में फैंस का मानना है कि वे खुला दिल इंसान हैं। अक्सर वह मैदान पर टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखते हैं।

Rohit Sharma के एक्शन पर फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। जारा नाम की एक यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि फैंस की बदतमीजी से रोहित शर्मा(Rohit Sharma) गुस्सा हो गए। इस पोस्ट के बाद अलग-अलग यूजर्स ने कई तरह के मजाकिया कमेंट किए।

खुद पोस्ट करने वाली यूजर ने लिखा कि रोहित एट द एंड - दया इनको गार्डन में लाओ, वही इसकी खबर लेता हूं। दरअसल यह कमेंट रोहित ने कुछ साल पहले एक टेस्ट मैच के दौरान किया था, जिसमें रोहित शर्मा स्टंप माइक में कहते सुने गए थे कि कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा, जिसके बाद फैंस इस कमेंट को अलग-अलग मजाकिया पोस्ट में उपयोग करते दिख जाते हैं।

उसी कमेंट पर एक और यूजर ने लिखा कि फैंस को भी अपनी लिमिट में रहना चाहिए, किसी की पर्सनल लाइफ को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि फैंस अक्सर क्रिकेटर या फिर बॉलीवुड स्टार को देखकर उनके साथ तस्वीर लेना चाहते हैं, पर कई बार फैंस को यह शौक महंगा पड़ जाता है।

इसका जीता-जागता उदाहरण है कुछ साल पहले हुई एक घटना, जिसमें नाना पाटेकर के सामने एक फैंस तस्वीर लेने गया और उसे तमाचा पड़ गया। खैर, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई कि वह तस्वीर ही लेने गया था।
इधर न्यूजीलैंड ODI सीरीज का हुआ ऐलान, उधर फूड पॉइजनिंग के चलते शुभमन गिल मैचों से निकाले गए बाहर

कीवी के खिलाफ वनडे खेलेंगे Rohit Sharma

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा(Rohit Sharma) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे। इस मैच में वह शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। आपको बता दें रोहित शर्मा(Rohit Sharma) फिलहाल अपने सटीक फॉर्म में हैं और लगातार स्कोर कर रहे हैं। रोहित ने सिक्किम के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में 155 रनों की शानदार पारी खेली थी, जो महज 94 गेंदों में आई थी।

उन्होंने लिस्ट-ए करियर का 37वां शतक मात्र 62 गेंदों में लगाया था। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और 8 छक्के लगाए। जबकि रोहित अगले मैच में पहली ही गेंद पर डक बोल्ड हो गए, लेकिन मुंबई उस मैच को 51 रनों से जीत गई थी।
क्यों नही न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में चुने गए हार्दिक पांड्या? BCCI ने अब जाकर राज से उठाया पर्दा

Tagged:

IND vs NZ Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy 2025/26
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com