इस दिन टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, BCCI ने किया डेट का ऐलान
Published - 02 Mar 2026, 01:22 PM | Updated - 02 Mar 2026, 01:26 PM
Table of Contents
Team India: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट एक्शन में लौटने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने डेट का ऐलान कर दिया है कि अब कब रोहित शर्मा और विराट कोहली नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे।
बता दें कि, ये दोनों दिग्गज आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे, जहां पर विराट कोहली के बल्ले का कहर देखने को मिला था तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी कुछ अच्छी पारियां देखने को मिली थी। अब ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) में वापसी के लिए तैयार हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कब होगा रोहित-विराट का कमबैक?
Team India: रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे में वापसी
भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार। इन दोनों ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जहां पर दोनों का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। लेकिन अब ये दोनों दिग्गज अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट एक्शन में लौटते नजर आएंगे।
बता दें कि, मैन इन ब्लू को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, जबकि इस दौरान दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। खास बात ये है कि जब बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ शेड्यूल की घोषणा की तो व्हाइट जर्सी में कप्तान शुभमन गिल नजर आ रहे हैं तो ब्लू जर्सी पहने रोहित-विराट उनके अगल-बगल खड़े दिख रहे हैं।
रोहित-विराट से होगी रनों की उम्मीद
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और वह केवल वनडे प्रारूप में खेलते नजर आते हैं। ऐसे में भारतीय फैंस इन दोनों दिग्गजों को खेलते देखने के लिए भारी संख्या में स्टेडियम पहुंच सकते हैं तो रोहित-विराट भी चाहेंगे कि वह अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाए।
बता दें कि, विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली पिछली सीरीज में 80 की दमदार औसत और 105.26 के स्ट्राइक रेट के साथ 240 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
वहीं, इस सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ 61 रन निकले थे। ऐसे में उम्मीद होगी कि ये दोनों दिग्गज अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया (Team India) को जीत दिलाए। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि इस सीरीज में श्रेयस अय्यर को टीम (Team India) का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है, जबकि शुभमन गिल को आराम मिलने की संभावनाएं हैं।
शेड्यूल की हुई घोषणा
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून 2026 को एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम को सौंपी गई है। आठ साल बाद दोनों देशों के बीच कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है, क्योंकि आखिरी बार ये दोनों टीमें लाल गेंद के खेल में साल 2018 में आमने-सामने आई थी, जिसमें भारत (Team India) ने जीत दर्ज की थी।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
Here's a look at the schedule for Afghanistan Men’s Team’s tour of India in June 2026 🗓️
Details ▶️ https://t.co/OkJVip4AhJ#TeamIndia | #INDvAFG pic.twitter.com/CQhIliTf2E
वहीं, टेस्ट के बाद 14 जून, रविवार को धर्मशाला में पहला वनडे मैच खेला जाएगा तो 17 जून को लखनऊ के स्टेडियम में दूसरे वनडे की मेजबानी सौंपी गई है। तीसरा वनडे मैच चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा। हाल के मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन अफगानिस्तान का रहा है, उसको देखकर ये श्रृंखला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर