आखिरी बार रोहित कप्तान, तो 4 खिलाड़ियों का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया FIX
Published - 18 Sep 2025, 05:56 PM | Updated - 18 Sep 2025, 11:39 PM
Table of Contents
Team India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से मैदान पर वापसी के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा तैयार हैं। लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया की इस अगली सीरीज के लिए टीम भी तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को एकदिवसीय सीरीज खेलनी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम (Team India) का कप्तान बनाया जाएगा। वहीं, 4 खिलाड़ियों को पहली बार वनडे में विदेशी सरजमीं पर खेलने का मौका मिल सकता है। इस आगामी श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की 16 खिलाड़ियों की टीम तैयार है।
रोहित शर्मा होंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम के कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) और ऑस्ट्रेलिया टीम को अगले महीने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। इस दौरे की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को करनी है। वनडे सीरीज के साथ ही टीम इंडिया को टी-20 सीरीज भी खेलनी है। एकदिवसीय सीरीज के मैच 19 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को खेले जाने वाले हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाएगा।
श्रेयस अय्यर की हो सकती है Team India में वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में श्रेयस अय्यर को टीम (Team India) में वापसी का मौका मिल सकता है। साथ ही लंबे समय के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा अगर इस सीरीज में अच्छा परफॉर्म नहीं करते हैं, तो उनके साथ ही वनडे टीम की कप्तानी जा सकती है।
ये 4 खिलाड़ी पहली बार करेंगे विदेश का दौरा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के 16 खिलाड़ी लगभग फिक्स हैं। इसमें चार खिलाड़ी एकदिवसीय सीरीज में पहली बार दौरा करते दिखाई देंगे। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल और मयंक यादव का नाम शामिल हो सकता है।
- यशस्वी जायसवाल- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं। लेकिन उन्हे अब तक वनडे में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला है। उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में डेब्यू किया था।
- रवि बिश्नोई- भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया के टी-20 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन वनडे में खिलाड़ी को सिर्फ साल 2022 में डेब्यू का मौका ही मिला है। खिलाड़ी ने लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। लेकिन अब वो वनडे सीरीज में पहली बार विदेशी दौरे की स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं।
- ध्रुव जुरेल- भारतीय खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को भी टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। वो अब तक टेस्ट और टी-20 टीम का हिस्सा हैं।
- मयंक यादव- भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज में मयंक यादव को भी शामिल किया जा सकता है। मयंक यादव को टीम इंडिया के लिए टी-20 मे खेलने का मौका मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Team India का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मयंक यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला वनडे | 19 अक्टूबर | पर्थ स्टेडियम |
| दूसरा वनडे | 23 अक्टूबर | अडेलेड ओवल |
| तीसरा वनडे | 25 अक्टूबर | सिडनी ग्राउंड |
डिसक्लेमर- बीसीसीआई ने अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। यहां बताई गई टीम एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर लिखी गई है, जिसमें बदलाव पूरी तरह से संभव है।