Rishabh Pant (Feb 2026): ऋषभ पंत की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

भारत
भारत | विकेटकीपर

ऋषभ पंत की जीवनी (Rishabh Pant Biography):

ऋषभ पंत, एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हैं. पंत अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्हें भारत का 'गिलक्रीस्ट' भी कहा जाता है. दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं. कम उम्र में ही पंत ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिससे उन्हें क्रिकेट जगत में अलग पहचान मिली है. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय प्रशंसकों के दिल में जगह बनाई है. लेकिन दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद से ऋषभ पंत टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

ऋषभ पंत जन्म और फैमिली (Rishabh Pant Birth and Family):

Rishabh Pant Family Rishabh Pant Family

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उतराखंड में हरिद्वार के रुड़की में एक कुमाउनी ब्राहमण परिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम ऋषभ राजेन्द्र पंत है. उनके पिता का नाम राजेन्द्र पंत और माता का नाम सरोज पंत है. ऋषभ की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम साक्षी पंत है. पंत को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था और वह ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का बहुत बड़े प्रशंसक हैं. ऋषभ पंत ने अभी शादी तो नहीं की है, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड है जिसका नाम ईशा नेगी है.

ऋषभ पंत बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

ऋषभ पंत का पूरा नाम ऋषभ राजेन्द्र पंत
ऋषभ पंत का डेट ऑफ बर्थ 04 अक्टूबर, 1997
ऋषभ पंत का जन्म स्थान रूड़की, हरिद्वार (उतराखंड)
ऋषभ पंत की उम्र 28 साल
ऋषभ पंत के पिता का नाम राजेन्द्र पंत
ऋषभ पंत की माता का नाम सरोज पंत
ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत
ऋषभ पंत की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड का नाम इशा नेगी

ऋषभ पंत का लुक (Rishabh Pants looks):

रंग गोरा
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 7 इंच
वजन 65 किलोग्राम

ऋषभ पंत की शिक्षा (Rishabh Pant's Education):

ऋषभ पंत ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून के द इंडियन पब्लिक स्कूल से की. उसके बाद वह श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में दाखिला लिया. जहां से उन्होंने बीकॉम की डिग्री ली. पंत को बचपन से ही क्रिकेट से लगाव था, इसलिए उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट पर पूरा फोकस किया.

ऋषभ पंत का शुरुआती क्रिकेट करियर:

Rishabh Pant Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने 12 साल की उम्र से ही देहरादून में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. बाद में वे ट्रेनिंग के लिए एक क्रिकेट कोच की तलाश करने लगे, और दिल्ली के खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाने वाले भारत के सर्वश्रेष्ठ कोच तारक सिन्हा के बारे में पता लगा. ऋषभ ने अपने पिता को इस बारे में बताया और उनसे दिल्ली जाने को कहा.पंत की क्रिकेट की क्षमता के बारे में उनके पिता पहले से ही जानते थे, इसलिए वे अपने बेटे के भविष्य के लिए दिल्ली आकर रहने लगे. जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल क्रिकेट सीखने के लिए तारक सिन्हा से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया.

पंत की विकेटकीपिंग क्षमता से कोच तारक काफी प्रभावित हुए और उसे एक विस्फोटक बल्लेबाज बनाने में लग गए. ट्रेनिंग के दौरान ऋषभ एडम गिलक्रिस्ट की वीडियोज देखा करते थे और धीरे-धीरे वह गिलक्रिस्ट की तरह बल्लेबाजी करने लगे. जिसके बाद उन्होंने कई क्रिकेट क्लबों के लिए खेला और फिर अपने कोच की सलाह पर राजस्थान चले गए, जहां उन्होंने अंडर 14 और 16 में शुरुआत की, लेकिन राजस्थान की टीम में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा. बाद में वह अपना क्रिकेट करियर बनाने दिल्ली आ गये. लेकिन दिल्ली भी उनके लिए आसान नहीं था. ऋषभ पंत ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया कि उनके जीवन में ऐसे समय भी आए थे जब वे पेट भरने के लिए भंडारे में खाते थे और गुरुद्वारे में रात बिताते थे.

ऋषभ पंत का घरेलू क्रिकेट करियर (Rishabh Pant's Domestic Career):

22 अक्टूबर 2015 को, ऋषभ पंत ने दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की शुरुआत की. जहां उन्होंने अपनी दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया. इसके बाद 23 दिसंबर को 2015–16 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अपना पहला लिस्ट-ए मैच खेला. 2016-17 में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में पंत ने 308 रन की पारी खेली. वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए.

वहीं, 8 नवंबर 2016 को ऋषभ पंत ने रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक बनाया. झारखंड के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए, उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों पर 100 रन बनाए. उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया. अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत ने केवल 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर काफी चर्चा बटोरी. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. पंत ने छह मैचों में 267 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल थे. यहीं से पंत के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं का ध्यान टिक गया और एक साल के भीतर ही उन्हें भारतीय टीम में खेलने का अवसर मिल गया.

ऋषभ पंत का आईपीएल करियर (Rishabh Pant’s IPL Career):

Rishabh Pant Rishabh Pant

2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने नीलामी में ऋषभ पंत को 1.9 करोड़ रुपये में खरीद लिया. अपने डेब्यू सीजन में, उन्होंने 10 मैचों में 130.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए. आईपीएल 2017 के अगले सीजन में पंत ने अपने स्कोरिंग रेट में सुधार किया और 14 मैचों में 165.61 की औसत से 366 रन ठोक डाले. पंत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन 2018 रहा है, जिसमें उन्होंने 684 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. उनका प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा कि आईपीएल 2021 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया.

ऋषभ पंत का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Rishabh Pant’s International Career):

T20 क्रिकेट -

ऋषभ पंत को जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. 1 फरवरी 2017 को सीरीज के तीसरे मैच में पंत ने इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने नाबाद 5 रन बनाए. वह इसके साथ 19 साल और 120 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. बाद में 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर ने इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया.

टेस्ट क्रिकेट–

18 अगस्त 2018 को ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला. अपने पहले टेस्ट मैच में पंत ने 25 रन बनाए और सात कैच लपके. 11 सितंबर 2018 को ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. इसके बाद जनवरी 2019 में, पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए.

वनडे क्रिकेट–

21 अक्टूबर 2018 को ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. उस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन फील्डिंग करते हुए उन्होंने एक कैच जरूर पकड़ा था. 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर ऋषभ पंत ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. उस मैच में पंत ने 113 गेंदों पर 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 125 रन की पारी खेली, जिसके बदौलत भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी.

ऋषभ पंत का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Rishabh Pant’s International Debut):

  • टेस्ट डेब्यू– 18 अगस्त 2018, इंग्लैंड के खिलाफ
  • वनडे डेब्यू – 21 अक्टूबर, 2018 वेस्टइंडीज के खिलाफ
  • टी20 डेब्यू – 01 फरवरी 2017 न्यूजीलैंड के खिलाफ

ऋषभ पंत का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Rishabh Pant’s Career Summary):

Rishabh Pant Rishabh Pant

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक दोहराशतक अर्धशतक
टेस्ट (Test) 49 86 3476 159* 42.91 74.24 8 0 18
वनडे (ODI) 31 27 871 125* 33.50 106.21 1 0 5
टी20 (T20) 76 66 1209 65* 23.25 127.26 0 0 3
आईपीएल (IPL) 125 123 3553 128* 34.16 147.61 2 0 19

ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट (Rishabh Pant Car Accident):

दिसंबर 2022 में, ऋषभ पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल हो गए. दरअसल, ऋषभ पंत अपनी कार से दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में नारसन कस्बे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभे को तोड़ते हुए पलट गई, हादसा इतना घातक था कि उनकी मर्सिडीज कार में आग लग गई. हालांकि, इस दुर्घटना में ऋषभ पंत बाल-बाल बचे, लेकिन उन्हें पीठ और घुटनों में गंभीर चोट लगी, जिस कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. वह लगभग एक महीने अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर लौट आए. हाल ही में ऋषभ पंत अपनी चोट का आकलन करने के लिए बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) गए थे. फिलहाल वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

ऋषभ पंत के रिकॉर्ड (Rishabha Pant’s Records):

  • ऋषभ पंत सबसे कम पारियों में 1,000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं.
  • 2016 के अंडर-19 विश्व कप में ऋषभ पंत ने 18 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था.
  • ऋषभ पंत प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक (308 रन) लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज है.
  • पंत के नाम रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक (48 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
  • 2018 में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने.
  • पंत एक छक्के के साथ अपना टेस्ट क्रिकेट का खाता खोलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज है.
  • ऋषभ पंत मनीष पांडे के बाद आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं.
  • ऋषभ पंत विकेटकीपर के रूप में अपने टेस्ट डेब्यू में 7 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बने.
  • ऋषभ पंत इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं.

ऋषभ पंत को प्राप्त अवार्ड (Rishabh Pant’s Awards List):

1. 2017-18 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्लेयर ऑफ द ईयर
2. आईपीएल 2018 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
3. 2018 में ICC मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर
4. 2019 में CEAT इंटरनेशनल यंग प्लेयर ऑफ द ईयर
5. 2019 में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर

ऋषभ पंत की आय (Rishabh Pant’s Networth):

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कुल नेटवर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 86 करोड़ रुपये है. आईपीएल और बीसीसीआई कांट्रैक्ट को मिलाकर उनकी सालाना आय 16 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनकी औसत मासिक आय 1.2 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ पंत ने 2020 में 29.19 करोड़ रुपये कमाए थे. ऋषभ पंत बीसीसीआई के कांट्रैक्ट में ग्रेड ए कैटेगरी के खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. ऋषभ पंत महंगी कारों का शौक रखते हैं. उनके पास मर्सिडीज, ऑडी 8 और फोर्ड कारें हैं. इन कारों का मूल्य करोड़ों रुपये है. ऋषभ पंत ब्रॉन्ड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं. पंत Dream11, RealMe, Boat, SG, Noise और Cadbury ब्रॉन्ड्स का विज्ञापन करते हैं.

ऋषभ पंत के अफेयर्स (Rishabh Pant's Affairs):

Rishabh Pant Girlfriend Rishabh Pant Girlfriend

ईशा नेगी (Isha Negi)-

क्रिकेटर ऋषभ पंत की पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प है. उनकी लव लाइफ की बात तो पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी से उनका रिश्ता चर्चा में रहा है. ईशा नेगी एक इंटीरियर डिजाइनर है और उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली है. ईशा दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर ईशा नेगी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फैंस फॉलो करते हैं. बता दें कि ऋषभ पंत ने खुद ईशा नेगी के साथ अपनी फोटो पोस्ट शेयर करके सनसनी मचा दी थी. तस्वीर के साथ पंत ने लिखा, 'मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क् योंकि तुम ही कारण हो, जिससे मैं खुश हूँ.'

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)-

ईशा नेगी के साथ रिलेशन में आने से पहले, ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से जुड़ा था. दोनों के बीच अफेयर की खबरें हमेशा चर्चा में रहती है. दरअसल, 2019 में पंत और उर्वशी को एक लेट नाइट डिनर डेट पर जुहू के एस्टेला होटल में देखा गया था. जिसके बाद मीडिया में दोनों ने एक दूसरे को डेट की खबरें आईं. उस समय कहा गया था कि उर्वशी एक भारतीय क्रिकेटर से बात करना चाहती थीं, लेकिन पंत ने फोन नहीं उठाया. बाद में उर्वशी ने भी उन्हें ब्लॉक कर दिया.

ऋषभ पंत से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Rishabh Pant’s Interesting Facts):

  • ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के महानतम विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं.
  • ऋषभ पंत 19 साल और 120 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे. बाद में यह उपलब्धि 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर ने अपने नाम कर ली.
  • ऋषभ पंत ने 2016 अंडर-19 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक (18 गेंद) का रिकॉर्ड बनाया था.
  • ऋषभ पंत ने विजय हजारे ट्राफी 2016-17 में गौतम गंभीर की जगह कप्तानी की थी.
  • 2017 में ऋषभ के पिता की मृत्यु हो गई थी, लेकिन उसके 2 दिनों बाद उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल मैच खेला और उस मैच में उन्होंने 57 रन की पारी खेली.
  • 20 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषभ पंत को उत्तराखंड राज्य का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया था.
  • ऋषभ पंत ने आईपीएल में सिर्फ 63 गेंदों पर 128 रन बनाए थे उन्होंने अपने करियर का पहला शतक बनाया था जिसमें ऋषभ ने 15 चौके और 7 छक्के लगाए थे.
  • ऋषभ पंत को आईसीसी ने 2018 में इमर्जिंग प्लेअर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा था. वह तीसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज है, जिन्होंने यह अवार्ड मिला है.
  • साल 2018 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट मैच की सीरीज में ऋषभ पंत ने एक मैच में सर्वाधिक 11 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था .
  • ऋषभ पंत ने 2019 में चल रही भारत बनाम वेस्टइंडीज की सीरीज में सबसे तेज 50 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी तोड़ा यह रिकॉर्ड पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था.
  • दिसंबर 2022 में, ऋषभ पंत एक भयानक कार दुर्घटना में घायल हो गए और एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद घर आ गए. ऋषभ के घुटने में चोट लगने के कारण सर्जरी की गई थी. वह अभी रिकवरी कर रहे हैं.

ऋषभ पंत की पिछली 10 पारियां (Rishabh Pant’s last 10 Innings):

मैच फॉर्मेट रन तारीख
दिल्ली बनाम हरियाणा लिस्ट ए - 08 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम रेलवे लिस्ट ए 24 06 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम सर्विसेज लिस्ट ए 67* 03 जनवरी 2026
दिल्ली बनाम ओडिशा लिस्ट ए 24 31 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम सौराष्ट्र लिस्ट ए 22 29 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम गुजरात लिस्ट ए 70 26 दिसंबर 2025
दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश लिस्ट ए 5 24 दिसंबर 2025
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट 7 & 13 22 नवंबर 2025
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट 27 & 2 14 नवंबर 2025
इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए प्रथम श्रेणी 24 & 65 06 नवंबर 2025

हमें आशा है कि आपको ऋषभ पंत की जीवनी (Rishabh Pant Biography in Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
49 86 3476 4682 5 159 42.91 74.24 8 18 372 94
31 27 871 820 1 125 33.5 106.21 1 5 91 26
76 66 1209 950 14 65 23.25 127.26 0 3 111 44
216 204 5291 3664 35 128 31.3 144.4 3 26 483 244
74 67 2001 1901 6 135 32.8 105.26 2 13 200 72
77 130 5610 6897 8 308 45.98 81.33 13 29 598 186
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
49 0 0 0 0 0 0 0
31 0 0 0 0 0 0 0
76 0 0 0 0 0 0 0
216 0 0 0 0 0 0 0
74 0 0 0 0 0 0 0
77 1 9 2 1 9 4.5 1/9 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

अन्य India खिलाड़ी

Axar Patel
all

अक्षर पटेल

हरफनमौला

Sanju Samson
wk

संजू सैमसन

विकेटकीपर

Hardik Pandya
all

हार्दिक पंड्या

हरफनमौला

Kuldeep Yadav
bowl

कुलदीप यादव

गेंदबाज

Ishan Kishan
wk

ईशान किशन

विकेटकीपर

Washington Sundar
all

वॉशिंगटन सुंदर

हरफनमौला

Rinku Singh
bat

रिंकू सिंह

बल्लेबाज

Shivam Dube
bat

शिवम दुबे

बल्लेबाज

ऋषभ पंत खबरें

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से सम्बंधित प्रश्न

ऋषभ पंत का पूरा नाम ऋषभ राजेंद्र पंत है.

ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था.

ऋषभ पंत आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं.

ईशा नेगी

उत्तराखंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com