ऋषभ पंत की सलाह ने मुकूल चौधरी को बनाया रातों-रात स्टार, इस शख्स को दिया अपनी पारी का क्रेडिट

Published - 10 Apr 2026, 11:25 AM | Updated - 10 Apr 2026, 11:30 AM

Mukul Chaudhary

Mukul Chaudhary: आईपीएल 2026 में उभरते सितारों की कमी नहीं है, लेकिन 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में जो हुआ, उसने 21 वर्षीय मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) को सुर्खियों में ला दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के इस युवा बल्लेबाज ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने न सिर्फ मैच का रुख बदला बल्कि उन्हें रातों-रात स्टार भी बना दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई उनकी नाबाद 54 रनों की पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

मुश्किल हालात में दिखाई Mukul Chaudhary ने परिपक्वता

जब लखनऊ की टीम 16 ओवर में 128/7 पर संघर्ष कर रही थी, तब जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। ऐसे दबाव भरे माहौल में मुकुल चौधरी (Mukul Chaudhary) ने जिस संयम और समझदारी से बल्लेबाजी की, वह उनके अनुभव से कहीं ज्यादा परिपक्व नजर आई।

उन्होंने शुरुआत में समय लिया, विकेट पर टिके रहे और फिर सही समय पर आक्रामक रुख अपनाते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

ऋषभ पंत की सलाह बनी टर्निंग पॉइंट

मैच के बाद मुकुल ने खुलासा किया कि उनकी इस पारी के पीछे कप्तान ऋषभ पंत की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि पहले वह ज्यादा सोचते थे और जल्दबाजी में शॉट खेल देते थे।

लेकिन पंत ने उन्हें सलाह दी कि ज्यादा सोचने के बजाय गेंद पर ध्यान दो और अपने खेल को सहज रखो। इस छोटी सी सलाह ने मुकुल की मानसिकता बदल दी और उन्होंने उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को अंत तक ले जाकर खत्म किया।

आखिरी ओवर में दिखाया जबरदस्त आत्मविश्वास

मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर में आया, जब टीम को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। शुरुआती दो गेंदों पर डॉट जाने के बावजूद मुकुल (Mukul Chaudhary) का आत्मविश्वास बिल्कुल नहीं डगमगाया।

उन्हें पूरा भरोसा था कि गेंदबाज एक गलती जरूर करेगा और वही मौका मैच खत्म करने के लिए काफी होगा। आखिरकार ऐसा ही हुआ और उन्होंने उस मौके को भुनाते हुए टीम को शानदार जीत दिला दी।

पिता और एमएस धोनी को समर्पित खास पारी

इस यादगार पारी को मुकुल (Mukul Chaudhary) ने अपने पिता दलिप कुमार चौधरी को समर्पित किया, जिनका सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट में नाम कमाए।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह बचपन से महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते आए हैं।

धोनी की तरह मैच फिनिश करने की कला उन्होंने उन्हीं से सीखी है और यही वजह रही कि दबाव में भी वह शांत रहे और टीम को जीत दिलाने में सफल हुए।

ये भी पढ़े : VIDEO: KKR के खिलाफ मुकुल चौधरी की मैच विनिंग पारी से खुश संजीव गोयंका, गले लगाकर हुए इमोशनल

Tagged:

lucknow super giants kkr vs lsg IPL 2026 Mukul Chaudhary
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com