ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन किसके टी20 के आंकड़ें बेहतर? जानें कौन करता भारत का विकेटकीपर होना डिजर्व
Published - 28 Jan 2026, 04:15 PM | Updated - 28 Jan 2026, 04:47 PM
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में आज भारत चौथा मुकाबला खेलेगा। टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खेल रहें हैं। इससे पहले टी20 में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जगह मिलती रही है लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया।
इस कड़ी में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि भारतीय टीम में संजू सैमसन और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) में बेहतर कौन है। आइए दोनों के आंकड़े पर एक नजर डालते हैं।
Rishabh Pant टेस्ट में बादशाह टी20 में कैसा?
टेस्ट क्रिकेट में अपने बल्लेबाजी से कई मैच जीतने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का आंकड़ा टी20 क्रिकेट में छाप छोड़ने में नाकाम रही है। हालांकि उन्हें कई मौका दिया गया पर संजू के आगे कहीं फीका पड़ गया।
ऋषभ पंत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 76 मैच खेले हैं जिसमें 23.25 के औसत से 1209 रन बनाए। कुल 66 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 14 बार नॉटआउट रहे जबकि 65 का उनका उच्चतम स्कोर रहा है। 127 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले ऋषभ पंत मौजूदा दौर में कंपटीशन से बाहर है।
जिस तरह से भारतीय टीम अभी बल्लेबाजी कर रही है, उस मुकाबले टीम में अभी उनकी जरूरत महसूस नहीं की जा रही। ऋषभ पंत के नाम टी20 क्रिकेट में सिर्फ तीन फिफ्टी शामिल है। बाउंड्री की बात करें तो 111 चौके और 44 छक्के लगाए हैं। इस दौरान वह कीपिंग करते हुए 40 कैच और 11 स्टंप किए हैं।
वक्त रहते इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कर देना चाहिए बाहर, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
संजू सैमसन के नाम तीन शतक
केरला का ये खिलाड़ी जो संजू विश्वनाथ सैमसन के नाम से जाना जाता है, मौजूदा दौर में भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाजी का मोर्चा संभाले हुए हैं। संजू सैमसन ऋषभ पंत से कई मामलों में आगे हैं। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से ज्यादा आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के माध्यम से नाम कमाए हैं।
संजू ने अपने पहले आठ सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 3000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। बात करे टी 20 इंटरनेशनल की तो 55 मुकाबलों में 1048 रन इनके नाम दर्ज है। 24.37 के औसत से संजू सैमसन ने अब तक तीन शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान संजू 84 चौका और 59 छक्का लगा चुके हैं।
अबतक 47 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए चार बार नॉटआउट रहे। आगामी विश्वकप में इनके कंधों पर ओपनिंग करने की जिम्मेदारी है और अभिषेक शर्मा के साथ ताल में ताल मिलाते दिखेंगे।
Rishabh Pant से कई मामलों में संजू सैमसन आगे
भारतीय टीम में विकेटकीपर की अहम भूमिका निभाने वाले कई दिग्गज टीम में मौजूद हैं। अगर इस दो खिलाड़ी की तुलना करे तो रन के मामले में दोनों आसपास ही हैं, लेकिन कंसिस्टेंसी और इंपैक्टफुल खिलाड़ी के मामले में संजू सैमसन आगे निकलते दिख रहे हैं।
वहीं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नाम इस फॉर्मेट में अबतक एक शतक भी शामिल नहीं है जबकि संजू का तीन शतक उन्हें ऋषभ से कहीं ज्यादा ऊपर दिखाता है। इन दोनों का तुलना असल मायने में करना उचित नहीं होगा क्योंकि ऋषभ पंत जिस तरह से अपने आपको दूसरे फॉर्मेट यानि टेस्ट क्रिकेट में साबित कर रहे हैं उस मुकाबले संजू टी20 और वनडे स्पेशलिस्ट की होड़ में हैं।
लेकिन बात अगर टी20 क्रिकेट की है तो संजू सैमसन आगे निकल रहे हैं। संजू असल मायने में टी20 टीम में जगह डिजर्व करते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनका प्रदर्शन सवालिया निशान पैदा कर रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ड्रॉप हुआ ये खिलाड़ी, तो संन्यास का किया फैसला, कभी मुंबई इंडियंस की था बैकबोन
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर