6,6,6,6,6,6,6....विजय हजारे में रिंकू सिंह का कोहराम, जड़ दिया मात्र 56 गेंद पर शतक, चौके-छक्कों की कर डाली बरसात
Published - 26 Dec 2025, 04:15 PM | Updated - 26 Dec 2025, 04:21 PM
Table of Contents
Rinku Singh: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कोहराम मचा दिया है। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने केवल 56 गेंदों पर शतक ठोककर बता दिया कि चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताकर कोई गलती नहीं की।
26 दिसंबर, शुक्रवार को एलीट ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश बनाम चंडीगढ़ के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें रिंकू सिंह (Rinku Singh) के बल्ले के कहर से चंडीगढ़ के गेंदबाज बिल्कुल भी नहीं बच सके। इस पारी के दौरान रिंकू सिंह ने कई आकर्षक शॉट्स खेले और मैच देखने आए प्रशंसकों को अपनी बल्लेबाजी का कायल कर लिया।
Rinku Singh ने जड़ दिया मात्र 56 गेंदों पर शतक
राजकोट में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के इस मैच में चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने टॉस जीतकर पहले यूपी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बैटिंग करने उतरी यूपी की शुरुआत बेहद खराब रही। केवल एक रन बनाकर अभिषेक गोस्वामी पवेलियन लौट गए।
यहां से यूपी की मुश्किलें बढ़ने वाली थीं, लेकिन पहले आर्यन जुयाल और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और फिर कप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 56 गेंदों पर नाबाद शतक ठोककर अपनी टीम को 367/4 रनों तक पहुंचा दिया। वहीं, रिंकू ने इस मैच में कुल 60 गेंदों पर नाबाद 106 रन की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने जमकर चौके छक्के उड़ाए थे।
चौके-छक्कों की कर डाली बरसात
चंडीगढ़ के खिलाफ रिंकू सिंह (Rinku Singh) पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। उस समय समीर रिजवी (32) 30.1 ओवर में 170 के स्कोर पर आउट हुए थे। यहां से यूपी का बड़ा स्कोर तक पहुंचना बेहद मुश्किल लग रहा था, क्योंकि आर्यन भी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
मगर यहां से रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। रिंकू सिंह ने मैच में 60 गेंदों पर 106 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के मारे थे। इस दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) का स्ट्राइक रेट 176.66 का था।
विश्वकप में होगी बड़ी पारियों की उम्मीद
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में शानदार शतक ठोकने के बाद रिंकू सिंह ने बता दिया है कि वह किस कमाल की फॉर्म से गुजर रहे हैं। अब वह इसी फॉर्म को विश्व कप 2026 में भी जारी रखना चाहेंगे और भारत के लिए मेगा इवेंट में बड़ी-बड़ी पारियां खेलेंगे। हालांकि, रिंकू टी20 प्रारूप में आमतौर पर नंबर-6 और सात पर बल्लेबाजी करते हैं, जहां से उनके कंधों पर टीम इंडिया की शानदार पारी समाप्त करने की जिम्मेदारी होगी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर