रिंकू सिंह का टी20 वर्ल्ड कप सफर समाप्त, अब नहीं खेल पाएंगे मैच, कप्तान सूर्या ने खोज लिया रिप्लेसमेंट

Published - 09 Feb 2026, 05:08 PM | Updated - 09 Feb 2026, 05:12 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में रिंकू सिंह बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। कोच गौतम गंभीर ने रिंकू को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ प्रमोट करते हुए नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था, लेकिन यूएसए के खिलाफ रिंकू ने 14 बॉल पर सिर्फ 6 रन बनाने में सफल रहे थे।

ऐसे में अब रिंकू (Rinku Singh) का सफर यही पर समाप्त हो सकता है, क्योंकि अब उनका आगामी मैचों में खेलना मुश्किल है, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी को रिंकू के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुन लिया है। चलिए आपको बताते हैं कौन होगा ये खिलाड़ी।

Rinku Singh को मौका मिलना मुश्किल

भारतीय टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को आगामी मैचों में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। दरअसल, रिंकू का प्रदर्शन टी20 प्रारूप में बेहद साधारण रहा है। अगर रिंकू की एक या दो अच्छी पारियों की हटा दें वह अन्य मैचों में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसकी अपेक्षा अकसर उनसे की जाती रही है।

रिंकू ने भारत के लिए साल 2026 में 6 मैच खेले हैं, जिसकी चार पारियों में उन्होंने 134.72 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं, लेकिन इससे पहले साल 2025 में रिंकू (Rinku Singh) के बल्ले से 3 पारियों में 130.30 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 43 रन निकले थे। बता दें कि, रिंकू टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं, जहां पर उनसे इससे बेहतर स्ट्राइक रेट की उम्मीद की जाती है।

IND vs NAM Match 18 Preview in Hindi: नामीबिया के खिलाफ किसका चलेगा जादू? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

कप्तान सूर्या ने खोज लिया रिप्लेसमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह (Rinku Singh) के खराब प्रदर्शन के बाद उनको आगामी मैचों में मौका मिलना बेहद मुश्किल लग रहा है। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव रिंकू सिंह के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकते हैं, जो कि निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने के साथ-साथ टीम को कोटे के पूरे चार ओवर का ऑप्शन भी देते हैं।

बता दें कि, वाशिंगटन सुंदर फिलहाल चोटिल चल रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले वह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। ऐसे में रिंकू (Rinku Singh) को बाहर करके कप्तान सूर्या वाशिंगटन सुंदर पर दांव लगा सकते हैं।

वाशिंगटन के सुंदर आंकड़े

वाशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक वह भारत के लिए 58 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसकी 54 पारियों में उन्होंने 51 बल्लेबाजों का शिकार किया है, जबकि इस दौरान सुंदर का इकॉनमी रेट केवल 6.91 का है। वहीं, सुंदर ने भारत के लिए 24 टी20 पारियों में 254 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। बताते दें कि, सुंदर प्लेइंग इलेवन में बैटिंग और बॉलिंग डिपार्टमेंट में मजबूती लेकर आते हैं।

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत की स्ट्रांग प्लेइंग इलेवन आई सामने, MI से खेले 1-2 नहीं 6 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

Suryakumar Yadav Rinku Singh Washington Sundar T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

51 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com