रिंकू सिंह के साथ साइबर फ्रॉड, हैकरों ने उड़ाई लाखों की कमाई, सदमे में पहुंचा बल्लेबाज
Published - 06 Feb 2026, 04:25 PM | Updated - 06 Feb 2026, 04:39 PM
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) हमेशा अपनी फील्डिंग और बैटिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर सभी चकमा खा जाएंगे और सोचेंगे क्या क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा होता है।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें (Rinku Singh) साइबर फ्रॉड का सामना करना पड़ा है। ये मामला उस वक्त हुआ जब टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने में महज एक दिन बाकी रह गए हैं। टीम इंडिया एक ओर जीत की प्लानिंग कर रही तो वहीं रिंकू इस मामले को सुलझाने की प्लानिंग कर रहे।
Rinku Singh की फेसबूक अकाउंट के साथ छेड़छाड़
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह साइबर अपराधियों की गुगली में फंस गए। रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू सिंह का फेसबुक पेज मोनेटाइज्ड था, जिससे उन्हें वीडियो और पोस्ट के जरिए अच्छी खासी आय हो रही थी। हैकरों ने रिंकू की व्यक्तिगत ईमेल आईडी को हटाकर एक नई कॉमर्शियल मेल आईडी (commercial.rinkusingh) लिंक कर दी।
इस बदलाव के साथ ही विज्ञापन से होने वाली पूरी कमाई हैकर्स के खातों में जाने लगी। रिंकू सिंह ने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण काफी समय से अपना अकाउंट चेक नहीं किया था, जिसका फायदा इन अपराधियों ने उठाया। जब उन्होंने लॉगिन करने की कोशिश की, तो पासवर्ड गलत बताने लगा। जांच में पता चला कि उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स वाले इस पेज का पूरा एक्सेस अब किसी और के पास है। यह धोखाधड़ी केवल वित्तीय नुकसान नहीं है, बल्कि उनकी छवि के साथ खिलवाड़ भी है।
Rinku Singh के मामले में साइबर सेल का एक्शन
इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार को फोन पर सूचित किया। इसके बाद, क्रिकेटर के भाई सोनू सिंह ने बुधवार चार फरवरी 2026को शहर के साइबर क्राइम सेल में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और डिजिटल फॉरेंसिक के जरिए आईपी एड्रेस को ट्रैक करना शुरू कर दिया है।
SSP ने मीडिया को बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि अकाउंट को कब हैक किया गया था, क्योंकि रिंकू सिंह पिछले कई महीनों से अपने मैचों में व्यस्त थे। पुलिस अब फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के अधिकारियों के संपर्क में है ताकि अकाउंट को जल्द से जल्द रिकवर किया जा सके। साइबर सेल इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हैकर्स ने रिंकू के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति से पैसों की मांग की है या फिर अकाउंट का कोई और गलत इस्तेमाल भी हुआ है।
USA के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, एक नहीं 2 खिलाड़ी चोटिल, नहीं खेल पाएंगे अब मुकाबला
टी20 विश्व कप से पहले हुई घटना
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रिंकू सिंह (Rinku Singh) आगामी टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं। एक एथलीट के लिए खेल पर ध्यान केंद्रित करना सबसे महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस तरह के साइबर हमले और वित्तीय नुकसान ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया है। रिंकू सिंह का सफर गरीबी से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का रहा है, ऐसे में उनकी मेहनत की कमाई पर डाका पड़ना सच में दुखद है।
हालांकि, पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। यह मामला अन्य क्रिकेटरों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए भी एक चेतावनी है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। रिंकू सिंह के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। उम्मीद है कि साइबर सेल जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लेगी और रिंकू सिंह का अकाउंट सुरक्षित वापस मिल जाएगा।
बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर