रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच, संजू नहीं ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

Published - 23 Feb 2026, 07:28 PM | Updated - 23 Feb 2026, 07:35 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है, क्योंकि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत बेहद जरूरी है।

इसी बीच टीम संयोजन को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। भारतीय टीम के फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को न सिर्फ इस मैच बल्कि आगे के मुकाबलों से भी बाहर किया जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि उनकी जगह संजू सैमसन नहीं, बल्कि कोई अन्य खिलाड़ी टीम में शामिल किया जा सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है जो रिंकू सिंह की जगह ले सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Rinku Singh का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह (Rinku Singh) का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। सुपर-8 चरण तक उन्होंने कुल 5 मुकाबले खेले हैं , जिसमें उन्होंने कुल 24 रन बनाए हैं। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट लगभग 82.76 रहा है और उनका औसत 8.00 रहा है।

टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में यह स्ट्राइक रेट काफी कम माना जाता है, खासकर तब जब उनसे फिनिशर की भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती है। कुल मिलाकर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन अब तक प्रभावशाली नहीं रहा है और टीम प्रबंधन उन्हें ज़िम्बाब्वे और बाकी बचे मुक़ाबलों से ड्राप कर सकती हैं।

संजू नहीं बल्कि यह खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) को बाहर बैठाया जा सकता है, लेकिन उनकी जगह संजू सैमसन नहीं बल्कि कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।

टीम मैनेजमेंट मध्यक्रम में अतिरिक्त बल्लेबाज की बजाय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने पर विचार कर सकती है। चेन्नई की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में कुलदीप यादव की मौजूदगी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बदलाव सीधे तौर पर रिंकू सिंह की जगह होगा, जबकि संजू सैमसन को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

टी20 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुलदीप यादव का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। अब तक उन्होंने 54 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें वह भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में उभरे हैं। इन 54 मैचों में कुलदीप यादव ने 95 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी गेंदबाजी औसत 13.75 का रहा है, जो टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में काफी शानदार माना जाता है। इसके साथ ही उनका इकोनॉमी रेट 6.95 रहा है, जिससे साफ है कि वह रन रोकने के साथ-साथ विकेट लेने में भी सक्षम हैं।

कुलदीप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/17 रहा है, जो टी20 क्रिकेट में उनकी मैच विनिंग क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है, जो किसी भी स्पिनर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। कुल मिलाकर, टी20 फॉर्मेट में कुलदीप यादव टीम के लिए एक भरोसेमंद विकेट टेकर साबित हुए हैं और बड़े मैचों में उनका अनुभव भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देता है।

ये भी पढ़े : जिम्बाब्वे के खिलाफ कोच गंभीर ने दोहराई ये 3 बड़ी गलती, तो फिर मिल सकती हार, टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ेगा खामियाजा

Tagged:

team india Rinku Singh Sanju Samson kuldeep yadav T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com