रिंकू सिंह बाहर, बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान

Published - 25 Feb 2026, 11:10 AM | Updated - 25 Feb 2026, 11:22 AM

Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं। रिंकू सिंह सुपर-8 के दूसरे मैच के लिए चेन्नई पहुंच चुके थे और उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय माना जा रहा था, लेकिन पिता का समचार प्राप्त होते ही वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) दोबारा मैदान पर वापसी करेंगे या फिर बीसीसीआई उनके नए विकल्प की खोज करेगा। लेकिन रिंकू सिंह के बाहर होने से टी20 विश्व कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान हो चुका है।

Rinku Singh लौटे घर, जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेलना मुश्किल

भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना संदिग्ध लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता की तबीयत खराब होने की वजह से रिंकू सिंह को वापस अपने घर लौटना पड़ा है। बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार,

‘’रिंकू सिंह ने मंगलवार को एमए चिदंरबरम में आयोजित अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था। जबकि टीम के अन्य खिलाड़ियों ने नेट्स में अभ्यास किया था।’’

बता दें कि, टूर्नामेंट में रिंकू सिंह का प्रदर्शन अभी तक बेहद साधारण रहा है। लीग चरण मैचों में रिंकू ने कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़े मैच में वह खाता तक नहीं खोल सके थे, जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

Rinku Singh के पिता को क्या हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खांचेन्द्र सिंह को काफी गंभीर हालात में ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है और इसी वजह से रिंकू को तुरंत टीम का साथ छोड़कर पिता के पास लौटना पड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू के पिता को लीवर कैंसर हुआ है। बता दें कि, गुरुवार, 26 फरवरी को टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलना है, जिसमें इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की उपलब्धता पर संदेह बना हुआ है। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर रिंकू के लिए कोई बयान जारी नहीं किया है।

22 साल बाद अंपायर स्टीव बकनर ने कबूला सच, बोले 'हाँ मैंने सचिन को चीटिंग से OUT दिया....'

टीम में वापस लौटने पर संदेह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मस्ट वीन मुकाबला खेलना है। लेकिन उससे पहले ही रिंकू सिंह टीम का साथ छोड़ चुके हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका खेलना संदिग्ध है। लेकिन बाकी बचे मैचों के लिए टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं इसपर संदेह बना हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम प्रबंधन लगातार रिंकू सिंह (Rinku Singh) के संपर्क में हैं और अगर जिम्बाब्वे मैच के बाद भी रिंकू के वापस लौटने की संभावनाएं नहीं होती हैं तो उनके स्थान पर दूसरे बल्लेबाज को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल टीम इंडिया के स्क्वाड में किसी भी तरह बदलाव नहीं किया गया है।

विश्व 2026 में बाकी बचे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, ईशान किशन, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।

अंतिम मैच जीतकर पाकिस्तान कर जायेगा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, पड़ोसियों को नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत

Tagged:

Rinku Singh cricket news India vs Zimbabwe
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नाबाद 11 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com