घर लौटे रिंकू सिंह के रिप्लेसमेंट का नाम आया सामने, अब ये विस्फोटक बल्लेबाज होगा भारत की टीम में शामिल

Published - 25 Feb 2026, 01:24 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:32 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय टीम के बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने घर लौट चुके हैं। रिंकू के पिता की तबीयत अधिक खराब होने के कारण रिंकू को वापस लौटना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू (Rinku Singh) के पिता ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां पर उनका ईलाज किया जा रहा है।

इस मुश्किल घड़ी में रिंकू ने अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है। जबकि अब एक विस्फोटक बल्लेबाज टीम इंडिया में शामिल होने जा रहा है। ये खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) को रिप्लेस करने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ये खिलाड़ी करेगा Rinku Singh को रिप्लेस

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के घर लौटने के बाद उनके स्थान पर प्लेइंग इलेवन में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को खिलाया जा सकता है। संजू ने नेट में कोच गौतम गंभीर की निगरानी में तेज गेंदबाजों का सामना किया था।

जबकि मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह उनको बार-बार बैक ऑफ लेंथ या शॉर्ट गेंदें फेंक कर रहे थे, जिसपर संजू जल्दी से बैकफुट पर जाकर मजबूती से लॉन्ग-ऑन या मिडविकेट के ऊपर से पुल शॉट खेल रहे थे।

बता दें कि संजू ने वाइड लॉन्ग-ऑ के ऊपर से एक जबरदस्त शॉट मारा था, जिससे बचने के लिए कैमरामैन को अपनी जगह छोड़नी पड़ी थी। इससे साफ है कि रिंकू (Rinku Singh) के बाहर होने के बाद उनको संजू सैमसन रिप्लेस करने जा रहे हैं।

क्या होगा भारत का बल्लेबाजी क्रम?

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि रिंकू सिंह के बाहर होने के बाद संजू सैमसन किस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाएंगे, क्योंकि रिंकू सिंह (Rinku Singh) आमतौर पर भारत के लिए छठे या सातवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आया करते थे, जबकि संजू ने भारत के लिए नंबर छह और नंबर सात पर केवल एक-एक पारी खेली है, जिसपर उन्होंने क्रमश: 12 और 19 रन बनाए हैं।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कोच गौतम गंभीर संजू को लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करवाएंगे या फिर उनको शीर्ष क्रम में मौका देंगे। हालांकि, निचले क्रम में बल्लेबाजी विकल्प के तौर पर अक्षर पटेल का नाम भी शामिल है।

रिंकू सिंह बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच, संजू सैमसन नहीं बल्कि ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन

संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए काफी चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में संजू ने पांच पारियों में केवल 46 रन बनाए थे।

जबकि टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ संजू ने 8 गेंदों पर 22 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। इस प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन की मुश्किलों को बढ़ाया हुआ है, लेकिन संजू अपने दिन पर मैच का पासा बदलने की ताकत रखते हैं। ऐसे में देखना होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर संजू को मौका मिलता है तो इसपर चौका मारने में सफल रहते हैं या फिर नहीं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव, रिंकू सिंह बाहर, संजू की वापसी

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नाबाद 11 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com