रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 से पहले मिला खास तोहफा, यूपी सरकार हुई मेहरबान

Published - 24 Mar 2026, 12:12 PM | Updated - 24 Mar 2026, 01:08 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: आईपीएल 2026 से पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को खास तोहफा मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के इस खिलाड़ी पर मेहरबान होने वाली है। आईपीएल शुरू होने से पहले योगी सरकार उन्हें एक खास जिम्मेदारी सौंपने जा रही है, जिससे न सिर्फ रिंकू (Rinku Singh) खुश हैं, बल्कि उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी काफी खुश नजर आ रही हैं।

बता दें कि, आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे और हाल ही में वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली स्क्वाड का भी हिस्सा थे।

Rinku Singh पर यूपी सरकार हुई मेहरबान

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेट रिंकू सिंह यूपी सरकार की तरफ से क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) नियुक्त होने वाले हैं। राज्य सरकार रिंकू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और टीम इंडिया में उनकी लगन के लिए उन्हें यह सम्मान देने वाली है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) को स्पोर्ट्स कोटा के जरिए रीजनल स्पोर्ट्स अधिकारी की पोस्ट दी जा रही है।

इस पर पद पर तैनात होने के बाद रिंकू को 50 हजार से 60 हजार रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी। इस सैलरी में उनके DA, HRA और अन्य दूसरे खर्चे भी शामिल होंगे।

बता दें कि, यूपी सरकार उन खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करती है, जो कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हैं और अपने राज्य का नाम करते हैं। इसके तहत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां, नकद पुरस्कार और प्रतिष्टित खेल सम्मान प्रदान किया जाता है।

पिता को खो चुके हैं रिंकू

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने पिता खानचंद सिंह को खो दिया था। वह स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे थे और उनमा ईलाज ग्रेटर नोएडा में एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था।

लेकिन 27 फरवरी को 58 साल की उम्र में रिंकू के पिता का निधन हो गया। बता दें कि, रिंकू अपने पिता के बेहद करीब थे, लेकिन पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद वह वापस टीम में लौट गए। पिता के निधन के बाद रिंकू को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था।

धुरंधर फिल्म के बाद खौफ में आए शाहीद अफरीदी, अपने ही देश के लोगों पर किया शक, पाक सरकार को दी ये सलाह

इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा नियुक्ति पत्र

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के अलावा यूपी सरकार अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र देगी। इसमें पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल, हाई जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को डीएसपी पद पर नियुक्ति मिलेगी।

जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने वाले अजीत सिंह और 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीतने वाली सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है। जबकि 100 और 200 मीटर में ब्रॉन्ज पदक जीतने वाली प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर बैठाया जाएगा। बता दें कि, इस खिलाड़ियों ने अपने राज्य का नाम न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है।

IPL 2026 शुरु होने से 4 दिन पहले BCCI ने लागू किए नए 4 नियम, अब इस गलती के लिए खिलाड़ियों को झेलना पड़ सकता है जुर्माना

Tagged:

Rinku Singh Kolkata Knight Riders IPL 2026 Government Job
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कोलकाता नाइट राइडर्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com