न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बुरा फंसे रिंकू सिंह, AI वीडियो के कारण दर्ज हुई शिकायत

Published - 20 Jan 2026, 10:57 AM | Updated - 20 Jan 2026, 01:07 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज रिंकू सिंह न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक एआई (आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस) वीडियो को शेयर किया था, जिसके बाद ये सारा विवाद शुरू हुआ। रिंकू सिंह (Rinku Singh) द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद उनपर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

ये शिकायत करणी सेना के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में दर्ज कराई है। बता दें कि, रिंकू सिंह का चयन न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए किया गया है, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होने जा रही है। लेकिन उससे पहले इन एफआईआर ने रिंकू सिंह की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

क्यों दर्ज हुई शिकायत?

रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें देवी-देवताओं की वीडियो को आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया था। इस वीडियो में रिंकू सिंह (Rinku Singh) चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आते हैं, लेकिन उसपर लिखा होता है कि तुमको सफलता किसने दिलाई।

इसपर जवाब में ये वीडियो आती है, जिसमें भगवान जी एक गाड़ी में बैठे दिखाई देते हैं। यही से सारा विवाद शुरू हुआ। दरअसल, वीडियो में हनुमान जी, भगवान शिव जी, वह कार की पिछली सीट पर अन्य देवी-देवता बैठे नजर आते हैं। यही से ये विवाद ने जन्म लिया और करणी सेना ने पुलिस थाना जाकर रिंकू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

काला चश्मा लगाए दिखे भगवान शिव

रिंकू सिंह (Rinku Singh) द्वारा शेयर की वीडियो में हनुमान जी काला चश्मा लगाकर कार चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पास में भगवान शिव भी बैठे हैं, जिन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। वहीं, सीट के पीछे गणेश जी और विष्णु भगवान जी बैठे हुए हैं।

हालांकि, रिंकू सिंह इकलौत क्रिकेट नहीं हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो को शेयर किया है, बल्कि उनसे पहले पृथ्वी शॉ भी इस तरह की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह (Rinku Singh) के अपलोड करने से पहले पांच लाख से अधिक लोग इस तरह की आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस वीडियो को इंटरनेट पर डाल चुके हैं।

इससे जनभावनाएं हुईं आहत-करणी सेना

रिंकू सिंह के खिलाफ अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाने के बाद करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने कहा कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) की ओर से एक पोस्ट को शेयर किया गया था, जिसमें एक गाड़ी में हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर, इंग्लिश गाने बजाकर, गाड़ी चालते हुए दिखाया गया है

इससे लोगों की जनभावनाएं आहत हुई हैं। हम इसपर पुलिस कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं, इस मुद्दे पर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है और जांच सामने आने पर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

USA के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच के लिए तय हुई भारत की प्लेइंग-XI, ईशान-दुबे बाहर, तो अभिषेक-हर्षित को मौका

टीम इंडिया के साथ हैं Rinku Singh

बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। रिंकू सिंह (Rinku Singh) इस सीरीज में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं जो कि निचले क्रम में आकर तेज तर्रार पारी के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद रिंकू को निचले क्रम में बैटिंग का मौका मिल सकता है।

इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। जबकि रिंकू टी20 सीरीज के बाद टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड भी हिस्सा हैं, जहां पर उनसे एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बता दें कि, रिंकू सिंह (Rinku Singh) अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं।

नागपुर टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई तैयार, सूर्या (कप्तान), अक्षर (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत...

Tagged:

Rinku Singh INDIA VS NEW ZEALAND t20 series T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नागपुर में।

7 फरवरी 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com