रिंकू सिंह के नाम पर राजनीति कर रही उनकी मंगेतर, ईद के मौकें पर पति का किया इस्तेमाल, VIDEO वायरल

Published - 23 Mar 2026, 12:11 PM | Updated - 23 Mar 2026, 01:06 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: रिंकू सिंह पिछले कुछ वक्त से खेल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनके पिता का कैंसर की वजह से निधन हो गया था. फिर बीच टूर्नामेंट उन्हें अपना घर वापिस आना पड़ा था. लेकिन अंतिम संस्कार के बाद रिंकू टीम इंडिया से जुड़ गए थे.

अब रिंकू (Rinku Singh) IPL 2026 की शुरूआत से पहले अपनी मंगेतर प्रिया सरोज की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, ईद के मौके पर प्रिया सरोज एक मुस्लिम परिवार के घर पहुंची थी. इस दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद रिंकू सिंह के फैंस काफी नाराज हैं.

Rinku Singh की मंगेतर प्रिया सरोज का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी की सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह ईद-उल-फितर 2026 के अवसर पर मंगेतर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही है.

इस दौरान वह मुस्लिम जानकरों के घर पर मौजूद है और सभी की रिंकू से बात करवा रही है. इस वीडियो का इस्तेमाल रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को ईद की बधाई देने के लिए कर रही हैं. अब यह वीडियो क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया है.

फैंस कह रहे हैं कि प्रिया सरोज चुनाव के लिए रिंकू सिंह का उपयोग कर रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, प्रिया सरोज जान-बूझकर छद्म-धर्मनिरपेक्षता का दिखावा कर रही हैं, जबकि रिंकू सिंह जानते हैं कि इस तरह के नाटक से कुछ हासिल नहीं होता. वह क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना पसंद करते हैं, इसलिए संभवतः वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे.

दूसरे यूजर ने तीखे शब्दों में कहा है कि, वो बेचारा अपनी IPL प्रैक्टिस सेशन में बिज़ी है, और ये अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए उसको कॉल करने वीडियो बना रही हैं इसलिए वो डिस्ट्रैक्टेड है। प्रोफेशनलिज़्म के लिए सैक्रिफाइस चाहिए, जो इस केस में MP साहिबा में मिसिंग है.

न्यूजीलैंड की नई T20 लीग का ऐलान, IPL जैसी चमक-धमक, जानें कब से होगी शुरू

कब हुई रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई?

रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज की दोस्त सोशल मीडिया पर एक लाइक से शुरू हुई थी. फिर दोनों की जान पहचान हुई और जल्द ही प्यार में बदल गई. दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया. फिर परिवार और करीबियों की मौजूदगी में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने 8 जून को धूमधाम से सगाई की. इस आयोजन में राजनीति से जुड़े सितारों का मेला लगा था.

नितीश रेड्डी से पूछा गया टी20 या टेस्ट क्या पसंद? भारतीय ऑलराउंडर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Tagged:

Rinku Singh Priya Saroj RInku Singh Engagement IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

KKR
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com