रिंकू सिंह के पिता के आखिरी शब्द हुए वायरल, अपने बेटे से कह गए 'हर बाप को....'

Published - 01 Mar 2026, 04:20 PM | Updated - 02 Mar 2026, 01:04 PM

Rinku Singh 3

Rinku Singh: शुक्रवार का दिन भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के लिए बेहद भावुक कर देने वाला रहा। इस दिन उनके पिता खानचंद सिंह ने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह स्टेज-4 कैंसर से पीड़ित थे और बीते कुछ समय से उनकी हालत लगातार बिगड़ी जा रही थी।

इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता के आखिरी शब्दों ने सभी को भावुक कर दिया। खानचंद ने अपने अंतिम शब्दों में रिंकू सिंह के लिए कहा कि हर बाप को…।

अपने बेटे से कह गए 'हर बाप को....'

रिंकू सिंह के पिता खानचंद बीते कई महीनों से फॉर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी अपने दर्द को अपने बेटे के बीच में नहीं आने दिया। हालांकि, अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते खानचंद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और रिंकू सिंह (Rinku Singh) भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

लेकिन कुछ समय बाद ही रिंकू वापस टीम इंडिया के साथ जुड़ गए। रिंकू को भी कहां मामूल था कि ये उनकी उनके पिता के साथ आखिरी मुलाकात साबित हो सकती है, क्योंकि टीम इंडिया से जूड़ने के बाद रिंकू को पता चला कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनके द्वारा दिया गया एक संदेश हमेशा रिंकू के साथ रहेगा। खानचंद ने भावुक होकर कहा कि ’’तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले।’’

मैं तेरे लिए दुआ करुंगा-खानचंद

परिवार के अनुसार, जब रिंकू सिंह (Rinku Singh) हॉस्पिटल से वापस चेन्नई के लिए लौटने की तैयारी कर रहे थे, तब उनके पिता ने भावुक होकर कहा था कि ‘’बेटा मन लगाकर खेलना, मैं यहां (अस्पताल) से तेरे लिए दुआ करूंगा।’’

खानचंद इस दौरान काफी दर्द से गुजर रहे थे, लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर एक अलग ही संतोष नजर आ रहा था। उन्होंने अपने बेटे के सिर पर हार फेरते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि

‘’ तू बुलंदियों को छूना, खुद को कभी अकेला मत समझना। तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले।’’

जो भी शख्य ये वीडियो देख रहा है वह अपने आंखों को नम होने से नहीं रोक पा रहा है। बता दें कि, रिंकू के क्रिकेटर बनने के पीछे उनके पिता खानचंद का कड़ा संघर्ष रहा है और उन्हें विश्वास था कि एक दिन उनका बेटा कुछ बड़ा करेगा।

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने जर्सी की लॉन्च, पहले वाली से लगी ज्यादा खूबसूरत

Rinku Singh के पिता ने 27 फरवरी को ली अंतिम सांस

रिंकू के पिता खानचंद ने 27 फरवरी की सुबह 4:36 बजे अंतिम सांस ली। उस समय परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद थे। रिंकू के पिता ने बीमारी से काफी महीनों तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन 27 फरवरी की सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर फैलते ही अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोग, रिश्तेदार और रिंकू सिंह के फैंस इस मुश्किल घड़ी में परिवार के घर पहुंचे। बता दें कि, रिंकू सिंह (Rinku Singh) आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता का काफी अहम रोल रहा है। रिंकू के पिता खानचंद गैस सिलेंडर उठा कंधों पर रखकर घर-घर पहुंचाने का कार्य करते थे।

रोचक बात ये है कि रिंकू के सफल होने के बाद भी उन्होंने अपना ये कार्य नहीं छोड़ा। पिता भले ही सख्त थे और घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कभी रिंकू के सपने को तोड़ने का फैसला नहीं किया। यही कारण है कि आज रिंकू सिंह (Rinku Singh) भारतीय टी20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन आई सामने, ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक मैच पलटने वाले बल्लेबाज

Tagged:

Rinku Singh Rinku Singh Father Viral News Sports News
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नाबाद 11 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com