वर्ल्ड कप जीत के बाद फूट-फूट कर रोए रिंकू सिंह, पापा के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, बोले 'आप जैसा चाहते....'

Published - 10 Mar 2026, 03:08 PM | Updated - 10 Mar 2026, 03:10 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपने पिता खानचंद सिंह को खो दिया था। 27 फरवरी को रिंकू के पिता ने अंतिम सांस ली थी। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे।

रिंकू (Rinku Singh) पिता के निधन के बाद एक दिन के लिए अपने पैतृक निवास अलीगढ़ पहुंचे, जहां पर पिता का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। अब टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद रिंकू ने एक बार फिर अपने पिता को याद किया है। रिंकू ने सोशल मीडिया पिता के लिए भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आप जैसा चाहते…।

Rinku Singh ने शेयर की तस्वीर

टी20 विश्व कप 2026 जीतने के दो दिन बाद, 10 मार्च को रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में रिंकू और उनके पिता एक कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में रिंकू ने लिखा कि,

‘’आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, लेकिन मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे पहले होता है। इसलिए मैदान पर सिर्फ आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया, तो बस यही लगता है कि आप काश मेरे पास होते। हर छोटी-बड़ी चीजों में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा पापा। बहुत ज्यादा।’’

2024 में रिंकू को नहीं मिला था मौका

भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। उस समय रिंकू सिंह को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वह ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे।

खास बात ये है कि टूर्नामेंट से पहले रिंकू (Rinku Singh) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, लेकिन बावजूद इसके वह उस समय अंतिम 15 में अपनी जगह नहीं बना सके थे। लेकिन वर्षो की मेहनत और टीम के लिए निचले क्रम में शानदार पारियों के बाद उनको आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में न सिर्फ शामिल किया गया, बल्कि कुछ मुकाबलों में खेलने का मौका भी मिला।

संन्यास की चर्चा के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, जानें खेलेंगे या छोड़ेंगे क्रिकेट?

रिंकू ने खेले पांच मैच

टी20 विश्व कप 2026 में रिंकू सिंह (Rinku Singh) को पांच मैच खेलने का मौका मिला था। लेकिन इस दौरान वह बल्ले से कोई अधिक कमाल नहीं कर पाए थे। टूर्नामेंट में रिंकू ने भारत के लिए पांच मैचों में 8 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 24 रन बनाए थे। इस दौरान रिंकू का स्ट्राइक रेट सिर्फ 82.75 का था।

जबकि वह निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका में खेल रहे थे। यही कारण है कि सुपर-8 में पहुंचने के बाद रिंकू (Rinku Singh) को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह संजू को खेलने का मौका मिला। हालांकि, रिंकू चाहेंगे कि वह आगामी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके वह दोबारा प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पाए।

BCCI ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ की धनराशी, जानें हर एक प्लेयर के हिस्से में आएंगे कितने रूपये

Tagged:

team india Rinku Singh T20 World Cup 2026 KHANCHANDRA SINGH India vs New Zealand Final
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कोलकाता नाइट राइडर्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com