Ricky Ponting ने चुनी ऑल टाइम IPL XI, Virat Kohli-MS Dhoni समेत 11 दिग्गज शामिल

Published - 28 Apr 2026, 12:10 PM | Updated - 28 Apr 2026, 12:13 PM

Ricky Ponting

Ricky Ponting : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास को देखते हुए अपनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। इस टीम में उन्होंने उन खिलाड़ियों को जगह दी है, जिन्होंने IPL में अपने प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई और कई वर्षों तक टूर्नामेंट पर राज किया।

इस खास XI में बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और ऑलराउंड क्षमता का शानदार संतुलन देखने को मिलता है, जिसमें विराट कोहली और एम एस धोनी समेत 11 दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया हैं। आइए जानते हैं किन-किन दिग्गज खिलाड़ियों को मिली जगह ?

टॉप ऑर्डर में अनुभव और आक्रामकता का मेल

पोंटिंग (Ricky Ponting) ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और क्रिस गेल को बतौर ओपनर चुना है। रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई है, जो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में कुल पांच बार खिताब अपने नाम किया।

दूसरी ओर, क्रिस गेल को टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ माना जाता है। उन्होंने आईपीएल में कई विस्फोटक पारियां खेली हैं और वह आईपीएल इतिहास में दो बार ऑरेंज कैप (2011 और 2012) अपने नाम कर चुके हैं।

नंबर तीन पर विराट कोहली को रखा गया है, जो लीग के सबसे सफल और लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में से एक हैं। वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने नौ हजार रन पूरे किए हैं।

मिडिल ऑर्डर में मैच विनर्स की भरमार

मिडिल ऑर्डर में सुरेश रैना ,एबी डी वीलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। रैना को IPL का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ माना जाता है, जिन्होंने कई बार टीम के लिए अहम मुक़ाबलों में शानदार प्रदर्शन करके जीत दिलाई हैं।

एबी डिविलियर्स अपनी 360 डिग्री बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर रहे हैं, जबकि धोनी को विकेटकीपर के साथ-साथ फिनिशर की भूमिका में रखा गया है। धोनी की कप्तानी और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता इस टीम को और मजबूत बनाती हैं।

ऑलराउंडर्स से मिलती है टीम को गहराई

ऑलराउंड विभाग में रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और सुनील नारायण को शामिल किया गया है। ब्रावो ने IPL में गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी रही है। अपनी शानदार गेंदबाजी से ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स को कई अहम मुकाबले जिताए हैं।

वहीं सुनील नरेन ने अपनी मिस्ट्री स्पिन और तेज़ बल्लेबाज़ी से कई मुकाबलों का रुख बदला है। इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को संतुलन और मजबूती देती है।

पोंटिंग ने गेंदबाज़ी आक्रमण में चुनी घातक तिकड़ी

गेंदबाज़ी में पोंटिंग (Ricky Ponting) ने जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार को चुना है। ये तीनों गेंदबाज़ IPL के इतिहास में सबसे सफल और खतरनाक माने जाते हैं।

बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों की गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, जबकि मलिंगा ने अपने अनोखे एक्शन और लगातार विकेट लेने की क्षमता से कई मैच जिताए हैं। भुवनेश्वर कुमार स्विंग गेंदबाजी के माहिर हैं और नई गेंद से विकेट लेने में माहिर माने जाते हैं।

Ricky Ponting की चुनी हुई ऑल टाइम आईपीएल XI इस प्रकार हैं :

रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार

ये भी पढ़े : बड़ा झटका! IPL 2026 से बाहर हुए Mitchell Santner, मालकिन Nita Ambani ने ‘हनुमान भक्त’ को बनाया रिप्लेसमेंट

Tagged:

Virat Kohli MS Dhoni Ricky Ponting cricket news IPL All Time XI
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com