REN vs SCO 36th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 15 Jan 2026, 11:39 AM | Updated - 15 Jan 2026, 11:42 AM

REN vs SCO
REN vs SCO BBL 2026

BBL 2025-26: मेलबर्न रेनेगेड्स ने इस साल काफी खराब प्रदर्शन किया है वह अभी तक टूर्नामेंट में 8 में से 3 मैच जीत पाई है और अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। मेलबर्न रेनेगेड्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ पर्थ स्कॉर्चर्स ने टूर्नामेंट में 8 में से 5 मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

पर्थ स्कॉर्चर्स इस मैच को जीतकर क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बनना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

REN vs SCO 36th T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीते: 3

  • पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: 'बडोनी सिर्फ उसकी सेटिंग से आया...' कोच गंभीर पर भड़का वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी, पक्षपात के लगाए गंभीर आरोप.

हालिया फॉर्म:

मेलबर्न रेनेगेड्स ने पिछले 5 में से 2 मैच जीते हैं वही पर्थ स्कॉर्चर्स ने 4 मैच जीतें है।

मेलबर्न रेनेगेड्स LLWWL
पर्थ स्कॉर्चर्स WLWWW

डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न पिच रिपोर्ट:

यह मैच डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 72 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं। डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 160 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 71%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs42 Runs50 Runs
10 Overs71 Runs86 Runs
15 Overs108 Runs128 Runs
20 Overs159 Runs145 Runs

REN vs SCO 36th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • जोश ब्राउन ने पिछले मैच में 25 गेंद में 35 रन बनाए हैं। यह अभी तक 8 मैच में 305 रन बना चुके हैं और रेनेगेड्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

  • मिशेल मार्श ने एडेलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 51 गेंद में 88 रन बनाए हैं यह 8 पारियों में 279 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी विस्फोटक पारी खेल सकते हैं।

REN vs SCO 36th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • गुरिंदर संधू ने सिडनी थंडर के खिलाफ इन्होंने 42 रन देकर 4 विकेट लिए हैं यह अभी तक 18 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • डेविड पेन ने पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से पिछले मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी ये एक से दो विकेट निकाल सकते हैं।

REN vs SCO 36th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स टीम का पलड़ा इस मैच में भारी है। इस मैदान पर भी पर्थ स्कॉर्चर्स ने 10 में से 8 मैच जीते हैं वहीं दूसरी ओर मेलबर्न रेनेगेड्स ने अपने पिछले 10 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं।

REN vs SCO 36th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

मेलबर्न रेनेगेड्स: टिम सीफ़र्ट, जोश ब्राउन, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), कालेब ज्वेल, हसन खान, विल सदरलैंड (कप्तान), सैम इलियट, गुरिंदर संधू, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एडम ज़म्पा

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झाई रिचर्डसन, ल्यूक होल्ट, डेविड पेन, महली बियर्डमैन

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

मेलबर्न रेनेगेड्स: जोश ब्राउन, टिम सीफ़र्ट, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), कैलेब ज्वेल, हसन खान, सैम इलियट, विल सदरलैंड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, गुरिंदर संधू, एडम ज़म्पा, हैरी डिक्सन, ब्रेंडन डॉगेट, मैथ्यू स्पूर्स

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झाई रिचर्डसन, ल्यूक होल्ट, डेविड पेन, महली बियर्डमैन, ब्रॉडी काउच, सैम फैनिंग, निक हॉबसन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BBL Big Bash League Perth Scorchers Melbourne Renegades REN vs SCO
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com