RCB की जीत मातम में बदली, दिग्गज के निधन की आई खबर, शोक में डूबा पूरा क्रिकेट जगत
Published - 06 Apr 2026, 08:59 AM | Updated - 06 Apr 2026, 10:40 AM
RCB: आईपीएल 2026 में 11वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 5 अप्रैल को खेला गया. बीती रात खेले गए मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रनों से जीत दर्ज की. लेकिन RCB जहां एक तरफ विजय की खुशी मना रही है. दूसरी ओर क्रिकेट जगत से जुड़े एक दिग्गज का निधन हो गया. जिस कारण खेल दुनिया में आंसूओं का सैलाब आ गया है.
RCB की जीत पड़ी फिकी, हार्टअटैक से हुई दिग्गज की मौत
IPL 2026 में RCB की जीत का जश्न का फीका हो गया है. क्योंकि हाल ही में क्रिकेट की दुनिया से जुड़े संतोष सूरी का हार्ट अटैक की वजह से अचानक निधन हो गया. हालांकि, संतोष क्रिकेट नहीं खेलते हैं, लेकिन इंडियन टीम को कई धाकड़ खिलाड़ी देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई हैं.
दरअसल, संतोष सूरी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ खेल पत्रकार हैं. उन्होंने यूपी के उभरते हुए सितारों को क्रिकेट की दुनिया से रूबरू करवाया हैं. जिस वजह से आज भारतीय क्रिकेट टीम में UP के कई खिलाड़ी एक्टिव हैं.
भारतीय टीम को दिए धाकड़ खिलाड़ी

शुक्रवार तड़के सुबह 3 बजे उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई. उन्होंने तुंरत डॉक्टर राम लोहिया अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी आत्मा शरीर को छोड़ कर जा चुकी थी. दिग्गज पत्रकार के निधन से खेल जगत भी दुखी है. वह सभी खिलाड़ी भी आंसू बहा रहे हैं, जिन्हें कभी संतोष की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला था.
गौरतलब है कि संतोष सूरी ने अपनी खेल पत्रकारिता की शुरूआत 1984 में टाइम्स ऑफ इंडिया के लखनऊ संस्करण के साथ की थी. इसके बाद वह 2016 में मिड डे से जुड़े. तब से वह क्रिकेट से जुड़े हुए थे.
हर उभरते हुए खिलाड़ी को उसके सपने पूरे करवाने में मदद कर रहे थे. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने स्पोर्ट्स गैलेक्सी में वरिष्ठ पत्रतार के निधन पर 2 मिनट के लिए मौन भी रखा.
सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ ने जताया दुख
Extremely saddened to hear about Santosh Suri ji’s demise. My deepest condolences to his family and friends. May his soul rest in peace. https://t.co/yIMM23hpTz
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 4, 2026
वहीं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने संतोष सूरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "संतोष सूरी जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे"
मोहम्मद कैफ ने भी निधन पर अफसोस जाहिर किया है. "उन्होंने लिखा, लखनऊ के एक समर्पित खेल पत्रकार, संतोष सूरी सर के निधन की खबर सुनकर सचमुच बहुत दुख हुआ। उन्होंने हम सभी UP के खिलाड़ियों को बचपन से ही कवर किया है। उन्होंने अक्सर उपेक्षित रहने वाले इस राज्य की क्रिकेट प्रतिभा को उजागर करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।
सूरी साहब, UP क्रिकेट में आपके योगदान को कोई नहीं भूल सकता। हमेशा मुस्कुराने वाले, हमेशा दयालु सूरी भाई, आपकी आत्मा को शांति मिले। "
Really sad on hearing the passing away of Santosh Suri sir, a committed sports journalist from Lucknow. Unhone hum sab UP ke players ko bachpan se cover kiya hai. He did his best to highlight the cricket potential of an often-neglected state. Suri saab no one can forget your… pic.twitter.com/yhL7eUjA99
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 5, 2026
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर