RCB की बढ़ी टेंशन! Josh Hazlewood और Yash Dayal के बाद अब ये मैच विनर भी टूर्नामेंट से OUT

Published - 26 Mar 2026, 05:02 PM | Updated - 26 Mar 2026, 05:03 PM

RCB

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरू होने से पहले ही डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और यश दयाल के बाद अब एक और घातक गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर हो गया है। लगातार मिल रहे इन झटकों ने बेंगलुरु के गेंदबाजी की कमर तोड़ दी है। 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मैच से पहले कप्तान रजत पाटीदार के सामने अब एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

नुवान तुषारा को नहीं मिला NOC

NUWAN THUSHARA

आरसीबी के लिए सबसे ताजा और बड़ा झटका श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा का बाहर होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने तुषारा को आईपीएल 2026 में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से साफ इनकार कर दिया है। इसका मुख्य कारण तुषारा का जरूरी 'फिटनेस पॉइंट्स' हासिल न कर पाना बताया जा रहा है। तुषारा अपनी मलिंगा जैसी स्लिंगी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और डेथ ओवर्स में RCB के लिए एक बड़ा हथियार साबित हो सकते थे, लेकिन अब वह इस पूरे सीजन में नजर नहीं आएंगे।

हेजलवुड और यश दयाल पहले ही दे चुके हैं झटका

बेंगलुरु की टीम पहले से ही दो बड़े झटकों से जूझ रही थी। अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड अपनी एच्लीस चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के लिए उपलब्ध नहीं हैं और अभी ऑस्ट्रेलिया में ही रिहैब कर रहे हैं। वहीं, पिछले सीजन के हीरो रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल व्यक्तिगत कारणों और कानूनी अड़चनों की वजह से पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। इन दोनों गेंदबाजों का बाहर होना RCB के लिए पहले ही किसी सदमे से कम नहीं था, और अब तुषारा की विदाई ने आग में घी का काम किया है।

IPL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स

अब क्या करेंगे RCB कप्तान पाटीदार?

इतने सारे मैच विनर्स के बाहर होने के बाद अब RCB की गेंदबाजी पूरी तरह से अनुभवहीन नजर आ रही है। हालांकि टीम में भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज शामिल हैं, लेकिन उनका साथ देने के लिए अब जैकब डफी, रसिक सलाम और युवा मंगेश यादव जैसे खिलाड़ियों पर भारी जिम्मेदारी होगी।

टीम मैनेजमेंट अब विदेशी कोटे में नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहा है। चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर बिना अपने मुख्य स्ट्राइक बॉलर्स के उतरना बेंगलुरु के लिए काफी जोखिम भरा हो सकता है। अब देखना होगा कि कोच एंडी फ्लावर और कप्तान रजत पाटीदार इस गेंदबाजी संकट से कैसे उबरते हैं।

RCB vs SRH WEATHER REPORT: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा फुल एक्शन? जानें मौसम अपडेट

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रजत पाटीदार

एक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com