RCB के जैकब बैथल की अचानक चमक गई किस्मत, 2026 सीजन के लिए टीम का बनाया गया नया कप्तान

Published - 11 Mar 2026, 03:54 PM | Updated - 11 Mar 2026, 03:55 PM

Jacob Bethell

Jacob Bethell: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन की शानदार शतकतीय पारी खेलकर खूब महफिल लूटी थी। बेथेल ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे, जिसके चलते उन्होंने 254 रन के लक्ष्य में अंतिम ओवर तक इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा, लेकिन अंत में अंग्रेज टारगेट से 7 रन पीछे रह गए।

हालांकि, इंग्लैंड फाइनल में जगह बनाने से चूक गई हो, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से खूब वाह-वाही लूटी। अब ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलता हुआ नजर आएगा, लेकिन उससे पहले ही इस खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

Jacob Bethell को बनाया कप्तान

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को उनकी काबिलियत और बल्ले के फॉर्म के चलते एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेथेल को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते द हंड्रेड टूर्नामेंट 2026 में बर्मिंघम फीनिक्स पुरुष टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। अब बेथेल (Jacob Bethell) अपनी नई टीम की कप्तानी करते हुए अपने करियर का नया अध्याय शुरू करेंगे।

बता दें कि, उनसे पहले इस टीम की कप्तानी इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन संभाल रहे थे, जिसको अब बेथेल रिप्लेस करेंगे। जबकि लिविंगस्टोन अब लंदन स्पिरिट से जुड़ चुके हैं। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि नए किरदार में जैकब बेथेल (Jacob Bethell) किस तरह का प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं।

राष्ट्रीय टीम की कर चुके हैं अगुवाई

हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं होगा, जब जैकब बेथेल किसी टीम की अगुवाई करने जा रहे हैं। जबकि इससे पहले बीते वर्ष आयरलैंड दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में जैकब बेथेल को इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया था। उस सीरीज को इंग्लैंड ने 2-0 से जीता था। जबकि उस समय नियमित कप्तान हैरी ब्रूक को चयनकर्ताओं द्वारा आराम दिया गया था।

आयरलैंड में इंग्लैंड की कप्तानी संभालते ही बेथेल (Jacob Bethell) ने 136 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया था। वह इंग्लैंड पुरुष टीम की कप्तानी करने वाले 136 साल के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद बर्मिंघम फीनिक्स पुरुष टीम भी कर रही होगी।

जसप्रीत बुमराह vs वसीम अकरम: दोंनो के ODI आंकड़ों की तुलना? खुद देखें कौन निकल रहा दोनों दिग्गजों में बेस्ट

शानदार रहा था पिछला सत्र

इंग्लैंड के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) का पिछला सीजन काफी शानदार रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में कई बड़े रिकॉर्ड्स को बनाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट में और भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा था।

बता दें कि, जैकब इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि सिर्फ 22 साल की उम्र में हासिल कर ली है। वहीं, बर्मिंघम फीनिक्स के पुरुष टीम के नए हेड कोच शेन बॉन्ड ने जैकब बेथेल (Jacob Bethell) की कप्तानी की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘’वह उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्व खिलाड़ी हैं और उनकी रणनीतिक समझ भी शानदार है।’’

ये हैं भारत के 6 वर्ल्ड कप विजेता कोच, इन्ही की कोचिंग में टीम इंडिया ने देश-विदेश में लहराया तिरंगा

Tagged:

T20 World Cup 2026 Jacob Bethell Birmingham Phoenix 2026 The Hundred
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

21 जुलाई।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com