IPL 2026 के लिए RCB की खतरनाक प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन 4 विदेशी स्टार खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Published - 10 Mar 2026, 03:21 PM | Updated - 10 Mar 2026, 03:53 PM

IPL 2026 2

IPL 2026 का शुरूआत 28 मार्च से होने की संभावना है और क्रिकेट फैंस की नजरें सबसे ज्यादा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर टिकी हैं। बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरने वाली RCB ने इस बार अपनी टीम में संतुलन का बेहतरीन तालमेल बिठाया है। नीलामी के बाद टीम का जो सामने आया है, उसने विरोधियों की नींद उड़ा दी है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम में इस बार कई धुरंधरों को जगह मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग इलेवन में किन 4 विदेशी खिलाड़ियों मिल सकता है।

IPL 2026 के लिए किंग कोहली हैं तैयार

 RCB

RCB की बल्लेबाजी की शुरुआत एक बार फिर किंग कोहली यानी विराट कोहली करेंगे। उनके साथ ओपनर बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के आक्रामक खिलाड़ी फिल साल्ट नजर आएंगे।

IPL 2026 में यह जोड़ी टीम को तेज शुरुआत दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। साल्ट की विस्फोटक बल्लेबाजी और कोहली का अनुभव विपक्षी गेंदबाजों के लिए काल साबित हो सकता है।

नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल की वापसी से टीम का टॉप ऑर्डर और भी मजबूत हो गया है। मीडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान रजत पाटीदार के कंधों पर होगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपनी कप्तानी में टीम को खिताबी जीत दिलाई थी।

अगले 2 साल अब सूर्या ही रहेंगे टीम इंडिया के कप्तान, लेकिन हार्दिक-बुमराह नहीं ये खिलाड़ी रहेगा उपकप्तान

इन 4 विदेशी खिलाड़ियों पर होगी जीत की जिम्मेदारी

नियमों के अनुसार, टीम की प्लेइंग इलेवन में केवल 4 विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। IPL 2026 के लिए RCB की संभावित एकादश में ओपनर फिल साल्ट पहले विदेशी खिलाड़ी होंगे। फिनिशर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज टिम डेविड को मौका मिलना तय है, जो आखिरी ओवरों में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

ऑलराउंडर की भूमिका में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड को रखा जा सकता है, जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी विभाग की कमान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड संभालेंगे। ये चारों खिलाड़ी टीम की रीढ़ की हड्डी साबित होने वाले हैं।

'सब उनकी वजह से....' संजू सैमसन के पिता कोच गंभीर को भूले, इन्हें दे डाला बेटे की सफलता का पूरा श्रेय

विदेशी खिलाड़ियों का पिछले साल का स्टेट्स

इस साल टीम के प्लेइंग 11 में शामिल विदेशी खिलाड़ियों में फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन किया था।

बात करें फिल साल्ट की तो इन्होंने पिछले साल यानी सीजन 2025 में कुल 13 मुकाबले खेलकर 403 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं और इस दौरान वह एक बार नॉट आउट रहे हैं।

जबकि ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 12 मैच खेलकर 62.33 के औसत से 187 रन बनाए। इस दौरान लंबे कद के इस खिलाड़ी ने एक पचासा अपने नाम किया है। टिम डेविड हमेशा निचले स्थान पर आते थे मतलब उन्हें काफी कम गेंदें खेलने को मिलती थीं।

वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, उन्होंने 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए आठ मैचों में 35 के औसत से 70 रन बनाए। फैंस को उम्मीद है कि इस बार शेफर्ड फिर से अपना जलवा बिखेरेंगे।

इस साल टी20 विश्व कप 2026 के दौरान चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर रहने वाले जोश हेजलवुड सीधा आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आएंगे। हेजलवुड का अगर पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो 12 मैच खेलकर 8.77 की इकॉनमी से 22 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर चार विकेट लेने का रहा था।

IPL 2026 में आरसीबी की खतरनाक लाइनअप

RCB ने इस बार गेंदबाजी विभाग में भी काफी निवेश किया है। जोश हेजलवुड के साथ अनुभवी भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से आक्रमण की शुरुआत करेंगे।

यश दयाल के साथ स्पिन विभाग में क्रुणाल पांड्या टीम को मिडिल ओवर्स में मजबूती प्रदान करेंगे। बल्लेबाजी में मजबूती देने के लिए जितेश शर्मा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मध्यक्रम में खेलेंगे, जबकि वेंकटेश अय्यर को भी टीम में इम्पैक्ट प्लेयर या ऑलराउंडर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो IPL 2026 में RCB की यह संभावित प्लेइंग इलेवन टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक नजर आ रही है।

IPL 2026 के लिए RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

Tagged:

Virat Kohli RCB Josh Hazlewood Philip Salt IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com