RCB vs SRH WEATHER REPORT: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा फुल एक्शन? जानें मौसम अपडेट
Published - 26 Mar 2026, 12:47 PM | Updated - 26 Mar 2026, 12:59 PM
RCB vs SRH के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा से ही हाई-वोल्टेज रहा है। आईपीएल 2026 के इस सीजन का आगाज़ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है, जहाँ डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। क्या इस रोमांचक RCB vs SRH भिड़ंत में बारिश विलेन बनेगी? चिन्नास्वामी का मैदान अपनी छोटी बाउंड्री और रनों की बारिश के लिए जाना जाता है, लेकिन मौसम का मिजाज क्या है, आइए जानते हैं।
चिन्नास्वामी में RCB vs SRH में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच के दौरान मौसम काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 28 मार्च की शाम को बेंगलुरु का आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, दोपहर में तापमान 34°C से 36°C के बीच रह सकता है.
लेकिन मैच शुरू होने तक शाम 7:30 बजे पारा गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। अच्छी खबर यह है कि बारिश की संभावना केवल 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि दर्शकों को RCB vs SRH का पूरा 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
IPL 2026 के सभी टीम के कप्तान-हेड कोच, गेंदबाजी-बल्लेबाजी COACH, मेंटोर-डायरेक्टर का हुआ ऐलान
ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर
भले ही बारिश का खतरा कम हो, लेकिन इस मुकाबले में ओस एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। मार्च के अंत में बेंगलुरु में रात के समय ओस गिरने की काफी संभावना रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
गीली गेंद से स्पिनर्स को ग्रिप बनाने में दिक्कत होगी, जिसका फायदा विराट कोहली और जैकब बेथल जैसे बल्लेबाज उठा सकते हैं। RCB vs SRH की इस जंग में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना तुलनात्मक रूप से आसान हो सकता है।
क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका! IPL 2026 से 5 खिलाड़ी हुए बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे इस सीजन का एक भी मैच
रनों का होगी बारिश या गेंदबाजों का जादू?
चिन्नास्वामी की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए बेहतर माना गया है। इस मैच में भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिच सपाट है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं,
वहीं बेंगलुरु की टीम अपने घर में हमेशा से आक्रामक खेल दिखाती है। अगर मौसम साफ रहता है, तो RCB vs SRH के इस मैच में 200+ का स्कोर बनना कोई बड़ी बात नहीं होगी। फैंस को चौकों-छक्कों की जबरदस्त बरसात देखने को मिल सकती है।
Tagged:
RCB vs SRH M Chinnaswamy Stadium Weather IPL 2026 RCB vs SRH Weather Reportऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर