RCB vs SRH: आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स की खतरानक प्लेइंग इलेवन फिक्स, हेड-अभिषेक ओपनर, नंबर-3 पर ईशान

Published - 26 Mar 2026, 02:44 PM | Updated - 26 Mar 2026, 02:56 PM

RCB vs SRH

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच में ऑरेंज आर्मी की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास रहने वाली है।

जबकि इस टीम की ओपनिंग की शुरुआत ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे दो खतरनाक बल्लेबाजों पर रहने वाले हैं। जबकि कप्तान ईशान किशन इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि पहले मैच (RCB vs SRH) में ऑरेंज आर्मी की प्लेइंग इलेवन कैसी रह सकती है और किसको इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

शीर्ष क्रम में होंगे ये प्लेयर

RCB Vs SRH 2

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) का शीर्ष क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। इस मैच में ओपनिंग की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और भारत के खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली है।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पिछले सीजन हैदराबाद (RCB vs SRH) को काफी शानदार शुरुआत दिलाई थी, जबकि इस बार भी उनके कंधों पर यही जिम्मेदारी रहने वाली है। बता दें कि, इस सीजन इन दोनों का रोल पावर प्ले में काफी अहम होने वाला है।

टीम के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन नंबर-3 पर उतर सकते हैं। ईशान ने भारत के लिए टी20 विश्व कप 2026 में इस नंबर पर शानदार बल्लेबाजी की थी, जबकि अब वही किरदार वह ऑरेंज आर्मी के लिए भी निभा सकते हैं।

SRH का मिडिल ऑर्डर खतरनाक

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार सनराइजर्स हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है। हैदराबाद के मध्यक्रम में नीतीश कुमार रेड्डी काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, जिनके कंधों पर पारी को चलाने की जिम्मेदारी होगी।

वहीं, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन भी अपने बल्ले का कहर विरोधी गेंदबाजों पर बरपाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि, एसआरएच (RCB vs SRH) के इस मध्यक्रम से निपटना किसी भी गेंदबाजी विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी। जबकि इन सभी बल्लेबाजों का हालिया प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है।

KKR ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, टीम इंडिया के लिए खेल चुके इस घातक गेंदबाज को किया शामिल

लोअर बन सकता है परेशानी

आईपीएल 2026 में काव्या मारन ने बल्लेबाजी पर अच्छा खासा निवेश किया है, लेकिन उनकी गेंदबाजी इस बार काफी कमजोर नजर आ रही है। पहले मैच में एसआरएच की प्लेइंग इलेवन में निचले क्रम के अंदर ब्रायडन कार्से या जीशान अंसारी में किसी एक को मौका मिल सकता है।

जबकि हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और शिवम मावी को भी बतौर गेंदबाज शामिल किया जा सकता है। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर जयदेव उनादकट को मौका मिल सकता है। बता दें कि, हर्षल और उनादकट को छोड़कर इस प्लेइंग इलेवन में अनुभव की कमी नजर आ रही है।

RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्से/जीशान अंसारी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, शिवम मावी,

इम्पैक्ट प्लेयर:- जयदेव उनादकट

RCB vs SRH WEATHER REPORT: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा फुल एक्शन? जानें मौसम अपडेट

Tagged:

RCB vs SRH Sunrisers Hyderabad SRH PLAYING XI Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पैट कमिंस।

2016।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com