RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में RCB ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी SRH, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Published - 28 Mar 2026, 05:58 PM | Updated - 28 Mar 2026, 07:16 PM
Table of Contents
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से हो चुकी है, जिसका पहला मुकाबला इस समय बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
आरसीबी ने आज के मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने का फैसला किया है, जो कि पिछले साल भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोंगों के लिए श्रंद्धाजलि है। हालांकि, पिछले साल हुई घटना के बावजूद आरसीबी (RCB vs SRH) की फैन फॉलोइंग में किसी भी तरह की गिरावट देखने को नहीं मिली है, बल्कि इस साल अधिक जोश के साथ आरसीबी के प्रसंशक अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं। चलिए जानते हैं कि पहले मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या है?
RCB vs SRH: टॉस के समय बोले कप्तान पाटीदार
आईपीएल 2026 (RCB vs SRH) के पहले मुकाबले में टॉस जीतने के बाद बोल्ड आर्मी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा,
‘’हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बेशक, पिछले साल से कई सकारात्मक बातें सीखने को मिली हैं, लेकिन इस सीजन में हम सिर्फ बचाव नहीं कर रहे हैं, हम 2026 में फिर से चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं और हर पोजीशन के लिए हमारे पास पर्याप्त बैकअप हैं।
हमारे पास एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम और मेडिकल टीम भी है। तो हां, सभी खिलाड़ी फिट हैं और इस मैच के लिए उत्सुक हैं। इतने सालों तक हमारा साथ देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम अपनी जर्सी पर दूसरा स्टार लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।''
ईशान किशन ने इस खिलाड़ी को बताया गेम चेंजर
सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन ने टॉस के समय एक खिलाड़ी पर खास ध्यान रखने को कहा है। ईशान ने कहा कि ये प्लेयर काफी शानदार फॉर्म में हैं और इसपर आपको जरूर अपनी निगाहें बनाए रखनी चाहिए।
‘’आईपीएल है तो कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। सभी खिलाड़ियों के साथ योजनाएं स्पष्ट हैं, और हम बस उन्हें अच्छे से लागू करने की कोशिश करेंगे। पैट कमिंस टीम के और आईपीएल के भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।
उनकी कमी बहुत खलेगी। लेकिन मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, और बस अपनी योजनाओं को लागू करने की बात है। अगर हम ऐसा कर लेते हैं, तो हम जीतेंगे। मुझे लगता है कि सलिल अरोरा पर नजर रखनी चाहिए। वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं, और मैं बस यही चाहता हूं कि वह चीजों को सरल रखें, गेंद पर नजर रखें और अपना खेल खेलें।’’
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
खबर अपडेट की जा रही है...।
SRH के खिलाफ ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेल रहे RCB के खिलाड़ी, इसकी बड़ी वजह आई सामने
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर