RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में पडिक्कल-विराट ने कांटा बवाल, SRH को 6 विकेट से हराया, ईशान-अनिकेत की पारियां गईं बेकार
Published - 28 Mar 2026, 11:02 PM | Updated - 28 Mar 2026, 11:09 PM
Table of Contents
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे। इसके जवाब में बोल्ड आर्मी ने ओवर 16 में 202 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ आरसीबी (RCB vs SRH) ने जहां शानदार शुरुआत की है, तो ऑरेंज आर्मी का आगाज आईपीएल 2026 में हार के साथ हुआ।
टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पहले ऑरेंज आर्मी के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन का धमाका देखने को मिला तो रन चेज में आरसीबी की ओर से विराट कोहली-देवदत्त पडिक्कल ने चौके-छक्कों की बारिश की और अपनी टीम को दो महत्वपूर्ण अंक दिलाए।
पडिक्कल ने कांटा बेंगलुरु में बवाल

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले मैच (RCB vs SRH) में रेड आर्मी को जीत के लिए 202 रन टारगेट मिला था, जो कि उन्होंने 16 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, आरसीबी ने फिल साल्ट का कीमती विकेट सिर्फ 8 के निजी स्कोर पर गंवा दिया था।
लेकिन यहां से देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 101 रन की शतकीय साझेदारी कर डाली। हालांकि, एक बड़ा हिट लगाने की कोशिश में पडिक्कल हर्ष दुबे का शिकार बने, लेकिन आउट होने से पहले वह 26 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बना चुके थे।
RCB के बल्लेबाजों ने लूटी महफिल
देवदत्त पडिक्कल का विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने रन गति को गिरने नहीं दिया। उन्होंने हाई स्कोरिंग मैच (RCB vs SRH) में 12 गेदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाकर 31 रन बनाए और विराट कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 22 गेंदों पर 53 रन जोड़े।
पाटीदार के आउट होने के बावजूद कोहली ने अपना धैर्य नहीं खोया, जिसके चलते उन्होंने रन चेज में उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। इस पारी में कोहली ने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए थे।
वहीं, हैदराबाद (RCB vs SRH) की ओर से डेब्यू कर रहे डेविड पेन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए तो हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला। बता दें कि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हैदराबाद की गेंदबाजी पर काफी सवाल उठ रहे थे और इस मैच ने उन सवालों को सही कर दिया।
ओपनिंग मैच में SRH के ओपनर फ्लॉप
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावर प्ले में ही अभिषेक शर्मा (7), ट्रेविस हेड (11) और नीतीश कुमार रेड्डी (1) के बड़े विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का खराब फॉर्म आईपीएल 2026 के पहले मैच में भी जारी रहा तो नीतीश कुमार को मिला नंबर चार पर बैटिंग का मौका उन्होंने गंवा दिया।
लेकिन यहां से कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर कार्य को संभाला और टीम को 100 के पार पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट लिए 53 गेंदों पर 97 रन जोड़े, लेकिन फिल साल्ट के अद्भुत कैच ने क्लासेन की पारी पर ब्रेक लगा दिया।
SRH के खिलाफ ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेल रहे RCB के खिलाड़ी, इसकी बड़ी वजह आई सामने
RCB vs SRH: ईशान-अनिकेत ने खेली धांसू पारियां
उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के साथ 31 रन बनाए। क्लासेन के आउट होने के बाद हैदराबाद (RCB vs SRH) के विकटों का सिलसिला शुरू हुआ। डेब्यूटेंट सलिल अरोड़ा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। जबकि अनिकेत वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े थे।
इस पारी की बदौलत हैदराबाद 20 ओवर में 201 रन बनाने में कामयाब रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जैकेब डफी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 54 रन दिए, लेकिन 3 विकेट झटके तो भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और डेब्यूटेंट अभिनदंन सिंह ने एक विकेट लिया।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर