RCB vs SRH Match 1 Preview: जानें IPL के पहले मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 26 Mar 2026, 09:45 AM | Updated - 26 Mar 2026, 10:03 AM

RCB vs SRH
RCB vs SRH IPL 2026

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:30 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports, Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

RCB vs SRH IPL 2026 मैच प्रीव्यू:

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के साथ बहुचर्चित आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण की विजेता टीम है। इस साल भी टीम रजत पाटीदार के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। हालांकि, जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी से बेंगलुरु की गेंदबाजी यूनिट को थोड़ा झटका लगा है, लेकिन टीम के पास अभी भी भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या और जैकब डफी जैसे अनुभवी और प्रभावी गेंदबाज मौजूद हैं।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछला संस्करण कुछ खास नहीं रहा था। हैदराबाद पिछले साल छठे स्थान पर रही थी। इस बार नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में इशान किशन टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे। हैदराबाद की ताकत उनकी बल्लेबाजी यूनिट रही है। टीम मैनेजमेंट ने मिनी ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टोन को अपनी स्क्वाड में जोड़कर अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत किया है। दोनों टीमें इस पहले मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं RCB OWNER और राजस्थान रॉयल्स OWNER? जानें किन व्यक्ति की कंपनियों ने इन 2 टीमों को खरीदा

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैच):

  • कुल मैच: 10

  • रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने जीते: 4

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

बेंगलुरु मौसम अपडेट:

बेंगलुरु में खेले जाने वाले IPL के पहले मैच के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 64% रहने की संभावना है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

RCB vs SRH Match 1 एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम का होम ग्राउंड है। इस वेन्यू पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287 रन इसी मैदान पर SRH vs RCB के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था।

RCB vs SRH एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL स्टेटस:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 41%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत53%
पहली पारी का औसत स्कोर 169
दूसरी पारी का औसत स्कोर 150
उच्चतम स्कोर 287-3 SRH vs RCB
न्यूनतम स्कोर 48-10 KKR vs RCB

RCB vs SRH संभावित प्लेइंग 11:

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु:

  1. फिल साल्ट, 2. विराट कोहली, 3. देवदत्त पडिक्कल/वेंकटेश अय्यर, 4. रजत पाटीदार (c), 5. टिम डेविड, 6. जितेश शर्मा (wk), 7. रोमारियो शेफर्ड, 8. क्रुणाल पंड्या, 9. मंगेश यादव, 10. भुवनेश्वर कुमार, 11. जैकब डफी/नुवान तुषारा, 12. सुयश शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद:

  1. ट्रैविस हेड, 2. अभिषेक शर्मा, 3. इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4. नीतीश कुमार रेड्डी, 5. हेनरिक क्लासेन, 6. अनिकेत वर्मा, 7. लियाम लिविंगस्टोन, 8. ब्रायडन कार्से/जीशान अंसारी, 9. हर्ष दुबे, 10. हर्षल पटेल, 11. शिवम मावी, 12. जयदेव उनादकट

RCB vs SRH टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोलक्यों जरूरी
अभिषेक शर्माबल्लेबाज आक्रामक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज
ट्रैविस हेडबल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
इशान किशनबल्लेबाज टॉप ऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
विराट कोहलीबल्लेबाज टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज
फिल साल्टबल्लेबाज आक्रामक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

RCB vs SRH में विशेषज्ञ की राय:

RCB vs SRH मैच में दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। हालांकि बेंगलुरु को इस मैच में अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलेगा। इसके अलावा पिछले सीजन की चैंपियन होने के कारण टीम का आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा है।

दूसरी तरफ हैदराबाद टीम भी काफी मजबूत है, लेकिन टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी दिखाई देती है। जिसका फायदा बेंगलुरु के बल्लेबाज उठा सकते हैं। कुल मिलाकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को इस मैच में थोड़ी बढ़त हासिल है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 60%

सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Royal Challengers Bangalore RCB vs SRH Sunrisers Hyderabad IPL 2026 RCB vs SRH Match 1 Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

RCB vs SRH Match 1 एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार एप और स्टार स्पोर्ट्स पर उपलब्ध रहेगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com