RCB vs LSG LIVE: कौन सा ऐप, कौन सा चैनल? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Published - 14 Apr 2026, 12:49 PM | Updated - 14 Apr 2026, 12:58 PM

RCB Vs LSG

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच मुकाबला लगातार देखने को मिल रहा है और टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। यह मैच 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा।

RCB vs LSG के बीच होने वाली यह भिड़ंत बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। इस मुकाबले के प्रसारण, समय और वेन्यू से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से समझिए।

RCB vs LSG: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

आईपीएल 2026 का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 अप्रैल को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा। RCB vs LSG की यह टक्कर बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी।

यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री और हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। घरेलू मैदान होने के कारण बेंगलुरु को यहां दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने वाला है।

सीएसके के खिलाफ मुकाबले में भी यह हाई स्कोरिंग हुई थी जिसमें आरसीबी ने 20 ओवर में 250 का विशाल सकते खड़ा कर दी थी जिसके बाद चेन्नई इस स्कोर तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते दिखी थी।

IPL 2026 : Orange Cap और Purple Cap की टॉप-5 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन सा खिलाड़ी किस स्थान पर

कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?

अगर आप इस मुकाबले का आनंद टेलीविजन पर लेना चाहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर इसे देख सकते हैं। वहीं, जो फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं, उनके लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर RCB vs LSG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगी। इसके अलावा, आप मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स और लाइव स्कोर के लिए 'क्रिकबज' जैसी वेबसाइटों का सहारा भी ले सकते हैं। डिजिटल माध्यम पर विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद रहेगा।

'मुझे पता था, मैं उसे....' POTM जीतते ही गरजे Praful Hinge, वैभव को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी ?

आंकड़ों की बात करें तो RCB vs LSG के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स केवल 1 मैच जीतने में सफल रही है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ का सर्वोच्च स्कोर 213 रन रहा है, जो उन्होंने पिछले सीजन में बनाया था।

बेंगलुरु के लिए इस मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है। RCB vs LSG के पिछले मुकाबले में भी काफी रोमांच देखने को मिला था, जहाँ गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मुकाबले में सबकी निगाहें दोनों टीमों के मुख्य खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। RCB vs LSG का यह मैच टूर्नामेंट की अंक तालिका में बड़े बदलाव ला सकता है।

बेंगलुरु अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत की पटरी पर बने रहना चाहेगी, वहीं लखनऊ की कोशिश होगी कि वह इस बड़े मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति और मजबूत करे। कुल मिलाकर, RCB vs LSG की यह भिड़ंत क्रिकेट प्रेमियों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज साबित होने वाली है। टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर हर अंक की कीमत बहुत ज्यादा है।

Tagged:

rishabh pant RCB vs LSG Rajat Patidar IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com