RCB vs CSK: पहले पाटीदार-डेविड ने की चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की धुनाई, फिर बॉलर्स ने किया नेस्तनाबूद, 43 रन से जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Published - 05 Apr 2026, 11:17 PM
Table of Contents
RCB vs CSK: रविवार (5 अप्रैल) को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 250/3 रनों का पहाड़ खड़ा किया था, जिसके जवाब में येलो आर्मी सिर्फ 207 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी।
गायकवाड़ की कप्तानी में यह सीएसके (RCB vs CSK) की मौजूदा सीजन की लगातार तीसरी हार है। बोल्ड आर्मी की ओर से पहले ही ओवर से आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके चलते उन्होंने आईपीएल 2026 में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है।
RCB vs CSK: 84 पर आधी टीम लौटी पवेलियन
विशालकाय टोटल का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों से समझदारी वाली पारियों की उम्मीद थी, लेकिन खराब शॉट्स खेलकर एक-एक करके बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। सबसे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 3 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए तो नंबर तीन पर उतरे आयुष म्हात्रे 3 गेंदों में सिर्फ एक रन ही बना सके।
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद संजू भी अधिक समय क्रीज पर नहीं बिता सके और 5 गेंदों में 9 रन बनाकर चलते बने। यह संजू का आईपीएल 2026 (RCB vs CSK) में लगातार तीसरी बार सिंगल डिजिट स्कोर है, जिसने यकीनन टीम मैनेजमेंट की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इसके बाद सरफराज खान और कार्तिक शर्मा भी 84 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
सरफराज ने ठोका पचासा
आईपीएल 2026 में सरफराज खान को खरीदने पर चेन्नई सुपर किंग्स की काफी आलोचना हो रही थी, लेकिन उसी बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs CSK) के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 50 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल डाली। सरफराज खान की इस धांसू पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
चौंकाने वाली बात ये है कि शीर्ष छह बल्लेबाजों में सरफराज को छोड़कर अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका, वह भी तब जब टीम 20 ओवर में 251 रन का टारगेट चेज कर रही हो। बता दें कि, इस मैच में प्रशांत वीर ने 29 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 43 रन बनाए तो जेमी ओवरटन के बल्ले से 37 रन की तूफानी पारी देखने को मिली।
इस मैच में आरसीबी (RCB vs CSK) की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए तो जैकब डफी के खाते में दो सफलताएं आईं। वहीं, क्रुणाल पंड्या को दो विकेट मिले। जबकि लेग स्पिनर सुयश शर्मा के खाते में एक विकेट आया। अभिनंदन ने मैच में दो विकेट चटकाए।
बेंगलुरु में आया बल्लेबाजों का तूफान
आईपीएल 2026 के 11वें मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही। इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली 18 गेंदों पर 28 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इस समय आरसीबी का स्कोर 4.3 ओवर में मात्र 37 रन था।
इसके बाद फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 56 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। लेकिन अर्धशतक से चार रन पहले ही 46 के स्कोर फिल साल्ट कैच आउट हो गए।
उन्होंने 30 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और दो छक्के शामिल थे। साल्ट का विकेट गिरने के बाद कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंदों पर 58 रन जोड़े। मगर 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर पडिक्कल भी चलते बने। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।
IPL 2026 के अगले 3-4 मैचों से बाहर हुआ टीम इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी, नहीं खेल पायेगा मुकाबले
पाटीदार-डेविड की आंधी में उड़ी येलो आर्मी
खतरनाक दिख रहे देवदत्त पडिक्कल का विकेट गिरने के बाद उम्मीद थी कि चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मैच में वापसी करेंगे, लेकिन शायद वह तूफान से पहले शांति थी। दरअसल, जैसे ही टिम डेविड ने क्रीज पर कदम रखा तो रन पानी की तरह बहने लगे। पाटीदार और डेविड ने मिलकर चौथे विकेट (RCB vs CSK) के लिए सिर्फ 35 गेंदों पर 99 रन जोड़े।
इसमें डेविड ने 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए थे। जबकि उनके बल्ले से 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी निकले। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 280 का था। रजत पाटीदार ने बोल्ड आर्मी के लिए एक बार फिर कप्तानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 48 रन ठोक दिए।
इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक चौका मारा तो उनके बल्ले से 6 आसमानी छक्के निकले। इन दोनों ने मिलकर अंतिम 5 ओवर में 97 रन बटोरे। वहीं, चेन्नई (RCB vs CSK) की ओर से अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला, लेकिन कुटाई सभी गेंदबाजों की बराबर हुई।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर