IPL में टूरिस्ट ही बनकर रह जाएंगे RCB के 3 विदेशी खिलाड़ी, पूरे सीजन करते रहेंगे सिर्फ भारत दर्शन

Published - 22 Mar 2026, 11:36 AM | Updated - 22 Mar 2026, 11:39 AM

RCB

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बाकी रह गया है। 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच खेला जाएगा।

आरसीबी (RCB) की नजर टूर्नामेंट का पहला मैच जीतकर शुभ शुरुआत करने पर होगी, लेकिन इस सीजन आरसीबी में तीन विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे। टीम प्रबंधन एक भी मैच में इन तीनों को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं देगा। पूरे सीजन वह सिर्फ भारत भम्रण करते दिखेंगे, लेकिन मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

जॉर्डन कॉक्स का खेलना मुश्किल

इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार प्लेइंग इलेवन में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने की अनुमति है। ऐसे में इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स का एक भी मैच खेलना इस सीजन बेहद मुश्किल लग रहा है, क्योंकि विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर आरसीबी (RCB) के पास जितेश शर्मा और फिल साल्ट जैसे धुरंधर खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

ऐसे में कॉक्स सिर्फ बेंच पर बैठे और खिलाड़ियों को पानी पिलाते नजर आएंगे। लेकिन टीम प्रबंधन इनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देगा।

जैकब डफी को नहीं मिलेगा मौका

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दो करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था। लेकिन डफी का इस सीजन एक भी मैच खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है, क्योंकि टीम प्रबंधन डफी की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को खिला सकते हैं।

डफी ने साल 2026 में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 विकेट लिए हैं तो 10.77 की बेहद खराब इकॉनमी से रन लुटाए हैं। वहीं, नुवारा ने साल 2026 में सिर्फ एक मैच खेला है, लेकिन 2025 में उन्होंने 12 मैचों में 11 विकेट लिए थे, जबकि उनका इकॉनमी रेट इस दौरान 8.48 का था।

RCB को लगा बड़ा झटका, जोश हेजलवुड के बाद ये चैंपियंस बॉलर भी होगा बाहर, कोहली नहीं चाहते टीम से खेले

जैकब बेथेल भी रहेंगे RCB प्लेइंग 11 से बाहर

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2.60 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बेथेल फिलहाल काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका खेल पाना बेहद मुश्किल लग रहा है।

दरअसल, टीम प्रबंधन बेथेल से पहले उनके ही हमवतन साथी फिल साल्ट को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं, जो कि सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आते हैं। ऐसे में बेथेल का प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना बेहद मुश्किल है।

बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में बेथेल ने भारत के खिलाफ हाई स्कोरिंग रन चेज के दौरान तूफानी शतक ठोका था। लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करवा सके थे।

काव्या मारन को डांट लगाकर उल्टे फंसे गावस्कर, अब खुद पर उठे सवाल, पाकिस्तान को कमवाया था पैसा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com