IPL 2026 से पहले RCB को लगा तगड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर, अब चैंपियन बनना मुश्किल
Published - 31 Dec 2025, 10:51 AM | Updated - 31 Dec 2025, 01:02 PM
Table of Contents
RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम का मैच विनर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जिसने टीम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
जिस खिलाड़ी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर बेंगलुरु (RCB) ने पिछले सीजन टूर्नामेंट में हाहाकार मचा दिया था, अब उसी खिलाड़ी ने ये सीजन नहीं खेलने का फैसला किया है और इसके कारण टीम मैनेजमेंट में उथल-पुथल मच चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी और किसको बनाया गया है इसका रिप्लेसमेंट....
RCB को लगा बड़ा झटका
आईपीएल 2026 से पहले ये झटका रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पुरुष टीम को नहीं लगा है, बल्कि महिला प्रीमियर लीग में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम को साल 2024 के संस्करण में विजेता बनाने वाली एलिस पेरी हैं।
🚨 NO PERRY IN THE WPL. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 30, 2025
- Ellyse Perry and Annabel Sutherland have withdrawn from the WPL due to personal reasons. pic.twitter.com/MQ1FhINTAP
ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने इस सीजन डब्ल्यूपीएल नहीं खेलने का फैसला किया है। पेरी ने यह फैसला निजी कारणों के चलते लिया है और अभी तक इन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पेरी के बाहर होने से यकीनन बेंगलुरु (RCB) का बल्लेबाजी और गेंदबाजी खेमा थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।
ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
महिला प्रीमियर लीग 2026 सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एलिस पेरी का बाहर होना काफी तगड़ा झटका माना जा रहा है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह सयाली सतघरे को स्क्वाड में शामिल किया है। सयाली पिछले दो सीजन में गुजराज जायंट्स का हिस्सा थीं, लेकिन साधारण प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था और मेगा ऑक्शन में भी वह अनसोल्ड रही थी।
मगर अब बेंगलुरु (RCB) ने पेरी के बाहर होने के बाद सयाली सतघरे पर भरोसा जताया है, जिसमें देखना होगा कि वह किस तरह का प्रदर्शन करने में सफल रहती हैं। बता दें कि, पेरी के बाहर होने के बाद अब बेंगलुरु के पास नादिन डी क्लर्क के रुप में एकमात्र विदेशी ऑलराउंडर खिलाड़ी बची हैं।
ये दो प्लेयर्स भी हुईं बाहर
एलिस पेरी के अलावा ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने भी महिला प्रीमियर लीग 2026 से पीछे हटन के फैसला किया है। एनाबेल भी निजी कारणों के चलते आगामी सीजन से पीछे हट रही हैं तो अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस ने भी इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
बता दें कि, तारा नॉरिस यूपी वॉरियर्स का हिस्सा थीं, लेकिन अब उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया है। वहीं, एनाबेल सदरलैंड के बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग को 30 लाख रुपये की बेस प्राइज पर स्क्वाड में शामिल किया है। जबकि यूपी ने ऑस्ट्रेलिया की अनकैप्ड खिलाड़ी चार्ली नॉट को 10 लाख रुपये में साइन किया है।
2026 सीजन के लिए गुजरात की टीम ने लिया बड़ा फैसला, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को बनाया नया कप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर