IPL 2026 से पहले बुरी तरह इंजर्ड हुआ RCB का स्टार खिलाड़ी, लंबे समय के लिए रहना पड़ सकता है क्रिकेट से दूर

Published - 29 Dec 2025, 02:39 PM | Updated - 30 Dec 2025, 01:00 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत मार्च में होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्टार बल्लेबाज की चोट इतनी गंभीर का ही उसे काफी लंबे समय तक क्रिकेट एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है।

इस खिलाड़ी की चोट ने न सिर्फ आईपीएल (IPL 2026) फ्रेंचाइजी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, बल्कि फरवरी 2026 में भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए बोर्ड की परेशानियों में इजाफा किया है।

IPL 2026: स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलों को एक कंगारू बल्लेबाज ने बढ़ा दिया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड हैं, जो कि आईपीएल 2026 से पहले चोटिल हो गए हैं। डेविड ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

26 दिसंबर 2025 को पर्थ स्टेडियम में होबार्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉचर्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया था, जिसमें होबार्ट ने चार विकेट की धमाकेदार जीत हासिल की। इस मैच में डेविड ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 42 रन बनाए थे, लेकिन अचानक आई चोट के कारण उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा।

टिम डेविड के हैमस्ट्रिंग में आई चोट

टिम डेविड जब पर्थ स्कॉचर्स के सामने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त एक रन दौड़ते समय उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। हालांकि, मैदान पर कुछ समय तक डेविड को मेडिकल सुविधाएं दी गई थीं, लेकिन बात नहीं बनने पर उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा।

बता दें कि, टिम डेविड को इससे पहले आईपीएल 2025 के दौरान इसी तरह की चोट का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण वह दो महीने तक क्रिकेट एक्शन तक दूर रहे थे। जबकि इस बार टिम डेविड की चोट का जब स्कैन करवाया गया तो ग्रेड-2 की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि, टिम डेविड की इस चोट ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंलगुरु (IPL 2026) की परेशानियों में इजाफा किया है।

IPL 2026 के ऑक्शन के बाद सामने आ गई 2 फाइनलिस्ट टीमें, इन्ही में से किसी एक का विजेता बनना लग रहा पक्का

क्या विश्व कप से पहले हो पाएंगे फिट?

टी20 विश्व कप 2026 से पहले टिम डेविड का इस तरह से चोटिल होना कंगारुओं के लिए मुश्किलों को बढ़ा गया है। दरअसल, टिम का टी20 विश्व कप में खेलना पक्का माना जा रहा था, जबकि उनके कंधों पर निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती थी, लेकिन अगर वह समय रहते फिट नहीं होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली को उनका नया विकल्प तलाशना होगा।

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2026) ने भी टिम डेविड को रिटेन किया था, लेकिन उनकी चोट को देखते हुए वह लीग चरण के शुरुआती कुछ मैचों को मिस कर सकते हैं, जो कि बेंगलुरु के लिए इतनी बड़ी बात नहीं होगी। लेकिन कंगारुओं के लिए यह टूर्नामेंट में बड़ा खेला कर सकता है।

IPL 2026 के लिए RCB की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन आई सामने, साल्ट, कोहली, अय्यर, पाटीदार, डेविड...

Tagged:

Tim David T20 World Cup 2026 Hobart Hurricanes BBL 15
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

होबार्ट हरिकेंस।

हैमस्ट्रिंग में खिंचाव।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com