10 साल के लिए जेल जा सकता है RCB का स्टार खिलाड़ी, इस जुर्म के लिए भुगतनी पड़ेगी कड़ी सजा
Published - 08 Jan 2026, 12:14 PM | Updated - 08 Jan 2026, 01:10 PM
Table of Contents
RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चैंपियन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 के दौरान मैदान पर नहीं बल्कि जेल में रहने वाला है।
जी हां, आरसीबी (RCB) का एक स्टार खिलाड़ी 10 साल के लिए जेल जा सकता है और उसे इस जुर्म के लिए सजा भुगतनी पड़ सकती है। बता दें कि, बीते काफी समय से खिलाड़ियों पर कई गंभीर आरोप लगते रहते हैं, लेकिन इस खिलाड़ी ने सारी हदों का पार कर दिया है।
RCB का ये खिलाड़ी जा सकता है जेल
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल हैं। यश दयाल को मिनी ऑक्शन से पहले आरसीबी (RCB) ने रिटेन किया था, लेकिन अब इस खिलाड़ी को 10 साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है।
यश की गिरफ्तारी पर तलवार लटक रही है और माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के दौरान मैदान पर नहीं बल्कि जेल में नजर आएंगे। आरसीबी (RCB) के इस तेज गेंदबाज पर बीते साल एक लड़की ने आरोप लगाए थे कि करियर का झासा देकर उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया था।
कोर्ट में हुई पुष्टि
खिलाड़ी पर 23 जुलाई 2025 को जयपुर के सांगानेर सदर थाने में लड़की ने यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि यश ने क्रिकेट करियर में मदद करने का झांसा देकर और भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर ढाई साल तक उनके साथ दुष्कर्म करता रहा।
🚨🚨 Yash Dayal could face a minimum of 10 years in prison under the POCSO Act if found guilty. pic.twitter.com/b8hW1NWNxI
— Suprvirat (@Mostlykohli) January 7, 2026
वहीं, कोर्ट ने भी माना कि पीड़िता सही कह रही है। पॉक्सो कोर्ट की जज अलका बंसल ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि आरोपी को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। अब तक हुई जांच में उनके अपराध में शामिल होने के पर्याप्त सबूत मिलते हैं।
IPL 2026 से पहले इस फ्रेंचाइजी ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया ओपनर को सौंपी कैप्टेंसी
क्या है पूरा मामला?
आरसीबी (RCB) के लिए खेलने वाले 28 साल के यश दयाल पर आरोप लगे थे कि 3-4 मई को जयपुर में हुए आईपीएल मैच के समय आरोपी ने पीड़िता को बुलाकर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और फिर सितंबर 2023 में कानपुर के एक होटल में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि यश ये काम बीते ढाई साल से कर रहे हैं। वहीं, यश के वकील का कहना है कि पीड़िता ने खुद को हमेशा वयस्क बताकर और आर्थिक तंगी का हवाला देकर क्रिकेट किट खरीदने के नाम पर उनसे पैसे लिए हैं। साथ ही पीड़िता उनसे पैसे की मांग और ब्लैकमेल करने के कारण ये मामला दर्ज किया गया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर