RCB Playing XI: बेथल, कोहली, पड्डीकल, पाटीदार, डेविड.... लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की मजबूत प्लेइंग-XI

Published - 06 May 2026, 04:20 PM | Updated - 06 May 2026, 04:35 PM

RCB

आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 7 मई को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। प्लेऑफ की रेस के बीच दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

प्लेऑफ की रेस के बीच दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में RCB दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं।

ऐसे में जहां RCB जीत के साथ टॉप-2 में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी और इस अहम मुक़ाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली प्लेइंग XI में जगह ?

ओपनिंग जोड़ी पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

RCB की ओर से पारी की शुरुआत अनुभवी बल्लेबाज़ विराट कोहली और युवा स्टार जैकब बेथल करते नजर आ सकते हैं। कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं, जबकि बेथल अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से टीम को तेज शुरुआत देने का काम करेंगे। दोनों बल्लेबाज़ पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मिडिल ऑर्डर में मौजूद है जबरदस्त मजबूती

मिडिल ऑर्डर में आरसीबी की ओर से देवदत्त पडिक्कल, कप्तान रजत पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पडिक्कल टीम को स्थिरता देने का काम करेंगे, जबकि पाटीदार तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। वहीं जितेश शर्मा डेथ ओवर्स में बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं।

फिनिशर्स और ऑलराउंडर्स निभाएंगे अहम भूमिका

टीम में आरसीबी की ओर से टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या जैसे दमदार ऑलराउंडर्स मौजूद हैं। टिम डेविड अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर हैं, जबकि शेफर्ड बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। क्रुणाल पांड्या टीम को संतुलन देने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

गेंदबाज़ी आक्रमण दिख रहा है बेहद खतरनाक

गेंदबाज़ी विभाग में आरसीबी की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों गेंदबाज़ नई गेंद से विकेट लेने और विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में माहिर हैं।

वहीं युवा स्पिनर सुयश शर्मा बीच के ओवरों में विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा रासिख सलाम डार को टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ RCB का संभावित प्लेइंग XI :

विराट कोहली, जैकब बेथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट प्लेयर: रासिख सलाम डार।

Tagged:

RCB vs LSG RCB Playing XI Royal Challengers Bengaluru IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com