SRH के खिलाफ ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेल रहे RCB के खिलाड़ी, इसकी बड़ी वजह आई सामने
Published - 28 Mar 2026, 05:44 PM | Updated - 28 Mar 2026, 05:47 PM
Table of Contents
RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी बांह पर ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेलेंगे, जो कि पिछले साल 4 जून को विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रंद्धाजलि होगी।
दरअसल, पिछले साल आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद अगले दिन 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी में एक विजय समारोह रखा गया था, लेकिन यहां पर उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंचने के बाद मैदान के बाहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई मासूमों ने अपनी जान गंवाई तो सैकड़ों लोग घायल हो गए।
फैंस को ट्रिब्यूट देगी RCB
इसी के चलते टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में आरसीबी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेगी, ताकि पिछले साल हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रंद्धाजलि दी जा सके। ब्लैक आर्म बैंड पहने की बात कुछ फ्रेंचाइजी ने कही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है,
‘’रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी फैमिली के उन 11 सदस्यों को श्रद्धांजलि देगी, जिन्होंने 4 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपनी जान गंवा दी थी। उनके सम्मान में, खिलाड़ी वॉर्म अप के दौरान 11 नंबर की प्रैक्टिस जर्सी पहनेंगे और मैच में बांह पर काली पट्टी बांधेंगे।’’
मैदान पर खाली रहेंगी 11 सीटें
इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट संघ ने मिलकर एक भावुक फैसला किया है और मैदान पर 11 सीटें हमेशा खाली रखने का निर्णय लिया है। दरअसल, अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी, जबकि इंटरनेशनल मैचों के दौरान भी यह सीटें खेली होंगी।
संयुक्त फैसले के तहत स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को आम दर्शकों की बिक्री के लिए हटा दिया गया है। अब इन सीटों पर कोई नहीं बैठेगा। इसपर आरबीसी ने अपने बयान में कहा, 'स्मृति के एक स्थायी प्रतीक के रूप में, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें खाली रहेंगी, जो उन फैंस को एक स्थायी ट्रिब्यूट होगा, जिनका अटूट समर्थन हमेशा आरसीबी परिवार का हिस्सा रहेगा।'
'वो नहीं खेलेगा...' हेड कोच ने दी RCB फैंस को बुरी खबर, सबसे बड़ा मैच विनर हुआ बाहर
आईपीएल 2026 के लिए तैयार RCB
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस सीजन अपने खिताब की रक्षा करने के लिए कमर कस चुकी है। टीम में कई नए चेहरों की एंट्री हुई है तो कई पुराने चेहरों को स्क्वाड बरकरार रखा है।
इस सीजन आरसीबी अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही है, जिसको वह जीतकर आईपीएल 2026 की शुभ शुरुआत करना चाहेंगे। हालांकि, इस बार ऑरेंज आर्मी भी बेहद खतरनाक नजर आ रही है, ऐसे में आरसीबी उनको हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी नहीं करेंगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड:
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
Ravichandran Ashwin की बड़ी भविष्यवाणी, बताया RCB vs SRH में कौन बनेगा 'मैन ऑफ द मैच'
Tagged:
RCB Royal Challengers Bengaluru IPL 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर