सीजन से पहले ही RCB-MI के बीच तनातनी, अंबानियों ने ठुकराई कोहली के टीम के ये ख़ास गुजारिश
Published - 11 Feb 2026, 02:41 PM | Updated - 11 Feb 2026, 02:55 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आगाज से पहले ही मैदान के बाहर सरगर्मियां तेज हो गई है। लीग की दो सबसे जाने-माने फ्रैंचाईजी टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच एक बड़ा विवाद सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक इस बार आरसीबी को मुंबई कोई मौका नहीं देना चाहती है जिससे डिफेंडींग चैंपियन को आरसीबी (RCB) को कोई फायदा मिल सके।
RCB को DY Patil स्टेडियम में खेलने से रोक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आगामी सीजन के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के अलावा एक वैकल्पिक होम ग्राउंड की तलाश में है क्योंकि पिछले साल हुई भगदड़ की वजह से इस बार आरसीबी (RCB) को वहां खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी। टीम प्रबंधन ने नवी मुंबई के शानदार डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने 5 मैच आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।
हालांकि नियमों और भौगोलिक स्थिति के अनुसार यह स्टेडियम मुंबई इंडियंस के घरेलू क्षेत्र के काफी करीब है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस और संबंधित पक्षों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में आ रही दिक्कतों की वजह से RCB को यहाँ खेलने की अनुमति नहीं मिल सकी है। फैंस ने मजाक में इसे अंबानी बनाम कोहली की टीम के बीच एक प्रशासनिक तनातनी का रूप दे दिया है।
इंदौर और रायपुर में हो सकता है RCB का नया होमग्राउंड
डीवाई पाटिल स्टेडियम के विकल्प के रेस से बाहर होने के बाद, आरसीबी प्रबंधन ने अब अन्य शहरों की ओर रुख किया है। ताजा अपडेट्स की मानें तो मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अब आरसीबी के घरेलू मैचों की मेजबानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरा है।
आरसीबी का घरेलू मैदान वाला मसला उन्हें कहीं ट्रॉफी से दूर ना कर दे। पिछले साल आरसीबी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना पहला कप पर कब्जा जमाया था। इस फ्रैंचाईजी पर मानो कोई ग्रहण लगा हुआ है जब जितता है तो इसकी खुशियां भी खुलकर नहीं मना पा रहा। अगर मनाने की कोशिश करें तो भगदड़ हो जाता है।
हालांकि इंदौर के होलकर स्टेडियम में फैंस का जोश हमेशा चरम पर रहता है, जो बेंगलुरु की टीम के मिजाज से मेल खाता है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी 2 मैच आयोजित करने की चर्चा जोरों पर है। टीम चाहती है कि वे ऐसे मैदान पर खेलें जहाँ की पिच बल्लेबाजों की मददगार हो और उन्हें चिन्नास्वामी जैसा माहौल मिल सके।
वेन्यू विवाद का क्या असर होगा RCB पर?
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में घरेलू मैदान का फायदा काफी मायने रखता है। आरसीबी की टीम पिछले काफी समय से अपने वेन्यू को लेकर क्लीयरेंस चाहती थी ताकि वे अपनी रणनीति और खिलाड़ियों का चयन उसी अनुसार कर सकें। मुंबई इंडियंस के प्रभाव वाले क्षेत्र में मैच न खेल पाना आरसीबी (RCB) के लिए एक रणनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि डीवाई पाटिल की पिच पर उनके खिलाड़ियों का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
अब टीम के सामने चुनौती यह है कि वे नए वेन्यू जैसे इंदौर या रायपुर पर कितनी जल्दी तालमेल बिठाते हैं। फैंस के लिए यह तनातनी आगामी सीजन में इन दोनों दिग्गजों के बीच होने वाली भिड़ंत को और भी रोमांचक बना देगी।
Tagged:
RCB mi DY Patil Stadium IPL 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर