आईपीएल 2026 से पहले मुश्किल में पड़ी आरसीबी, स्टार खिलाड़ी की इंजरी ने बढ़ाई टीम की टेंशन

Published - 19 Jan 2026, 04:42 PM | Updated - 19 Jan 2026, 04:46 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का लक्ष्य खिताब बचाने पर होगा, लेकिन जिस खिलाड़ी ने उन्हें उनकी पहली ट्रॉफी दिलाई थी, उसी का आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। स्टार खिलाड़ी की इंजरी ने टीम प्रबंधन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

टूर्नामेंट को शुरू होने में दो महीने से भी कम का समय शेष है, जबकि खिलाड़ी को ठीक होने में कम से कम 3 महीने का समय लग सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जिसने आरसीबी को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका दिया है।

IPL 2026 से पहले मुश्किल में पड़ी आरसीबी

आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। दरअसल, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का इंजरी के कारण आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है।

हेजलवुड इस समय हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और इसी के चलते उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर कर दिया गया है। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या हेजलवुड आईपीएल से पहले फिट हो पाएंगे या फिर आरसीबी को उनके रिप्लेसमेंट पर विचार विमर्श करना होगा।

शानदार रहा था 2025 का सीजन

जोश हेजलवुड के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद कमाल का रहा था। उन्होंने आरसीबी के लिए बतौर प्रमुख तेज गेंदबाज खेलते हुए 12 मैचों में 17.54 की शानदार औसत के साथ 22 विकेट झटके थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर चार विकेट था।

हालांकि, जोश हेजलवुड लीग चरण के मैचों के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण प्लेऑफ के मैचों से बाहर हो गए थे, लेकिन उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहा था, जिसके कारण उन्हें फाइनल में पहुंचने में अधिक मदद मिली।

कौन कर सकता है रिप्लेस?

आरसीबी टीम प्रबंधन ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए जोश हेजलवुड को रिटेन किया है, लेकिन उनका शुरुआती सीजन में खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हालांकि, दूसरे हाफ में उनकी वापसी कंफर्म मानी जा रही है।

जबकि पहले हाफ में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, नुवान थुशारा और रसिख दार में से कोई एक खेल सकता है। लेकिन अगर हेजलवुड पूरे सीजन से बाहर होते हैं तो टीम प्रबंधन उनके रिप्लेसमेंट पर विचार कर सकता है। लेकिन फिलहाल इसकी संभावना बेहद कम है।

RCB फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2026 से पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को राज्य सरकार से मिला ग्रीन सिग्नल

विश्व कप में भी खेलना मुश्किल

जोश हेजलवुड आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से भी लगभग बाहर हो चुके हैं। उनका इस टूर्नामेंट में खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम की गेंदबाजी यूनिट पहले से थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। हेजलवुड फिलहाल रिहैब पर हैं और जल्द से जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर जोर दे रहे हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भी उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं, ताकि उनके बॉलिंग वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। यह फैसला खासकर रेड बॉल क्रिकेट को देखते हुए लिया जा सकता है।

आईपीएल 2026 से पहले राजास्थान रॉयल्स के लिए आई बुरी खबर सामने, टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ इंजर्ड

Tagged:

Josh Hazlewood cricket news Cricket Australia IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

22 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com