RCB नहीं समझ पाया इस बल्लेबाज का टैलेंट, बिना मौका दिए कर दिया था रिलीज, अब 33 गेंद पर जड़ी सेंचुरी

Published - 05 Mar 2026, 05:23 PM | Updated - 05 Mar 2026, 05:30 PM

RCB

RCB : इंडियन प्रीमियर लीग में कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी खिलाड़ी को एक फ्रेंचाइज़ी ज्यादा मौके नहीं देती, लेकिन वही खिलाड़ी दूसरी टीम के लिए जाकर बड़ा धमाका कर देता है। कुछ ऐसा ही एक विस्फोटक बल्लेबाज के साथ भी हुआ, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बिना मौका दिए टीम से रिलीज कर दिया था।

लेकिन इस बल्लेबाज ने अब अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में खेले गए एक मुकाबले में उसने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। इस शानदार पारी के बाद फैंस यह कहने लगे हैं कि RCB ने इस खिलाड़ी के टैलेंट को पहचानने में बड़ी गलती कर दी।

इस खिलाड़ी ने जड़ा 33 गेंदों पर शतक

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन हैं। फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया।

उनकी इस पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया और मैदान पर मौजूद फैंस को हैरान कर दिया। एलन ने अपनी पारी के दौरान चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी यह विस्फोटक पारी टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज और यादगार पारियों में से एक बन गई।

RCB नहीं समझ पाया फिन एलेन का टैलेंट

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ फिन एलेन को RCB ने सबसे पहले मार्च 2021 में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश फिलिपी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2021 के लिए साइन किया गया था। हालांकि उस सीजन में टीम के साथ रहने के बावजूद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

इसके बाद फरवरी 2022 में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में RCB ने एक बार फिर फिन एलन को अपनी टीम में खरीद लिया। यानी फिन एलन 2021 और 2022 दोनों सीजन में RCB टीम का हिस्सा रहे, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए।

यही वजह है कि कई फैंस मानते हैं कि आरसीबी फिन एलन जैसे आक्रामक बल्लेबाज़ के टैलेंट को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाई। आज वही खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दुनियाभर में चर्चा बटोर रहा है।

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे फिन एलेन?

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ फिन एलेन की धमाकेदार पारी के बाद भारतीय फैंस के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि वह IPL 2026 में किस टीम की जर्सी में दिखाई देंगे। दरअसल, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें उनकी 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

कोलकाता का होम ग्राउंड ईडन गार्डन है और इसी मैदान पर एलेन ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाज़ी की थी। ऐसे में उनकी इस फॉर्म को देखकर केकेआर मैनेजमेंट भी काफी खुश होगा।

आने वाले आईपीएल सीजन में फिन एलेन केकेआर के लिए सुनील नारायण या टिम सेफ़र्ट के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। अब केकेआर के लिए उनकी मौजूदा फॉर्म टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ये भी पढ़े : पूरे टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया में बोझ बना रहा ये खिलाड़ी, बल्लेबाजी-गेंदबाजी-फील्डिंग तीनों में रहा फ्लॉप

Tagged:

RCB Finn Allen T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

KKR
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com