RCB कैंप में हलचल! विवादों में घिरे खिलाड़ी को ट्रेनिंग से किया गया बाहर, लग चुके इस पर 2 यौन उत्पीड़न के आरोप
Published - 21 Mar 2026, 03:14 PM | Updated - 21 Mar 2026, 03:32 PM
Table of Contents
RCB: आरसीबी के लिए IPL 2025 बेहद खास रहा. टीम ने 17 सालों बाद पहली बार चैंपियन बनी थी. रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम फिर से अपनी जीत को आगे भी जारी रखना चाहेगी. इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैंप से एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम का एक धाकड़ गेंदबाज आगामी सीजन में नहीं खेलेगा.
हालांकि, वह चोटिल नहीं है बल्कि विवादों में घिरे रहने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो सकता है. फ्रेंचाइजी ने उसे ट्रेनिंग सेशन से भी बाहर कर दिया है.
RCB से बाहर हुआ ये खिलाड़ी?
🚨NO YASH DAYAL FOR IPL 2026🚨
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) March 20, 2026
- RCB sidelined Yash Dayal for #IPL2026 due to the ongoing situation. pic.twitter.com/fvvYbBW95L
IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है. लेकिन कैंप से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल गायब दिखाई दिए. ऐसे में आरसीबी फैंस यह जानने के लिए परेशान है कि कहीं यश दयाल आईपीएल 2026 से बाहर तो नहीं हो गए हैं?
क्योंकि वह ट्रेनिंग सेशन के साथ प्रमोशनल मटीरियल में भी नहीं दिखाई दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो सकते हैं.
वह आखिरी बार आईपीएल 2025 फाइनल में खेलते हुए दिखाई दिए थे. इसके बाद वह किसी भी मुकाबले में नजर नहीं आए हैं. विवादों में घिरे यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू सीजन में भी खेलते हुए नहीं नजर आए.
यश दयाल खेल जगत से किया किनारा

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यश दयाल पूरी तरह से क्रिकेट की दुनिया से अलग हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अधिकारी उनसे और उनके बचपन के कोच से भी संपर्क करने में असफल रही है. PCA के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि, उनके खिलाफ केस चलने की वजह से टीम में सेलेक्शन नहीं हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यश दयाल की किसी से बातचीत नहीं है. उन्होंने अपना नंबर तक बदल लिया है.
यश दयाल पर 2 यौन उत्पीड़न केस
गौरतलब है कि यश दयाल पर 2 यौन उत्पीड़न केस चल रहे हैं. उनपर अलग-अलग राज्यों में शारीरिक शोषण के आरोप लगे हैं. एक गाज़ियाबाद में है, जिसमें उनपर शादी का झूठा झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का इल्जाम लगा है. दूसरा जयपुर में POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग से जुड़े रेप के मामले में एफआईआर दर्ज है.
इन विवादों में घिरे रहने की वजह से अब लगता है RCB ने भी उनसे किनारा कर लिया है. IPL 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु किसी भी तरह से अपनी बदनामी नहीं चाहती है. हालांकि, फ्रेंचाइजी या यश दयाल की साइड के कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. वहीं, हाल ही में RCB के गेंदबाज से श्वेता पुंडीर संग सात फेरे लिए हैं. जो कि एक कंटेंट क्रिएटर हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर