रविचंद्रन अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले 'ये IPL टीम टॉप-4 क्या TOP-6 में भी नहीं पहुंचेगी...'
Published - 23 Mar 2026, 12:47 PM | Updated - 23 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Ravichandran Ashwin: IPL 2026 के शुरू होने में सिर्फ गिनती के दिन बचे है. 19वां सीजन से पहले सभी टीमों के स्क्वाड पूरी तरह से तैयार है. सभी के बीच IPL ट्रॉफी उठाने क जद्दोजहद रहेगी. पिछला सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था.
वहीं, इस बार RCB फिर से आईपीएल का खिताब जीतने की कोशिश करेगी. लेकिन आगामी सीजन की शुरूआत से पहले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने उस टीम का नाम बताया है, जो कि टॉप-4 में भी नहीं रहने वाली है.
Ravichandran Ashwin ने किस टीम का लिया नाम?
🚨LSG IS NOT QUALIFY FOR PLAYOFFS - ASHWIN.🚨
— Sam (@Cricsam01) March 22, 2026
Ravi Ashwin said🎙️- Lucknow Super Giants will not qualify for the playoffs in IPL 2026 and are likely to finish in the bottom four.🤯
He also excluded Aiden Markram from the playing XI.
pic.twitter.com/aj5SuECptz
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत से पहले रवि अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने विमल कुमार जी से बात करते हुए बताया कि लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 में प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाएगी. उनके अनुसार, टॉप 4 क्या निचले 6 स्थानों पर भी LSG नहीं रहेगी. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हालांकि, IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. LSG ने कप्तान ऋषभ पंत की भूमिका तय की है. वह इस सीजन नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आएंगे. पंत के लिए भी यह टूर्नामेंट उनके करियर के लिहाज से काफी अहम है.
LSG ने ऋषभ पंत का बैटिंग नंबर बदला

ऋषभ पंत पिछले कुछ वक्त से वह खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं. इसी कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली थी. अब ऋषभ पंत की वनडे टीम में जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है. नंबर 3 पर खेलने का फैसला मैनजमेंट का नहीं है बल्कि ऋषभ पंत की सहमति से लिया गया है. LSG का मानना है कि पंत नंबर 3 पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
हार्ट अटैक ने ली उभरते हुए क्रिकेटर की जान, चलते मैच के दौरान आया चक्कर, अचानक रुक गई सांसे
अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिलेगी प्लेइंग XI में जगह: अश्विन
आर अश्विन का यह भी कहना है कि अर्जुन तेंदुलकर के लिए लखनऊ की प्लेइंग XI में जगह बनाना मुश्किल है. टीम के पास पहले से ही मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद है. ऐसे में अर्जुन के लिए खेलना मुश्किल है. अगर कोई बॉलर चोटिल हो जाता है. तो चांस बन सकता है.
वहीं, अश्लिन ने LSG को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी है. उनके बयान के अनुसार, IPL 2026 में टॉप 3 टीमों का नाम पहले से ही तय है. जबकि, 4 के लिए तकड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा. वहीं, लखनऊ टॉप 6 में भी जगह नहीं बना पाएगी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर