Ravichandran Ashwin की बड़ी भविष्यवाणी, बताया RCB vs SRH में कौन बनेगा 'मैन ऑफ द मैच'

Published - 28 Mar 2026, 03:27 PM | Updated - 28 Mar 2026, 03:37 PM

RCB vs SRH
RCB vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के मैच से हो रही है. दोनों टीमों की भिड़त बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले, पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने 'मैन ऑफ द मैच' प्लेयर को लेकर भविष्यवाणी की है.

खास बात यह है कि उन्होंने विराट कोहली या किसी दूसरे भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है, बल्कि एक विदेशी को 'मैन ऑफ द मैच' करार दिया है.

RCB vs SRH: अश्विन ने बताया किस खिलाड़ी का लिया नाम?

 RCB Vs SRH
दरअसल, RCB vs SRH मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, SRH की बैटिंग ऑर्डर बेहद पावर-पैक्ड है, जिसमें ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनर्स हैं, जबकि तीसरे नंबर पर ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन और अनिकेत वर्मा हैं.

हैदराबाद के पास दूसरी टीमों से ज्यादा मजबूत बैटिंग लाइनअप है. यह ऐसी टीम है जो कि 300 से ज्यादा का ऊपर स्कोर बना सकती है.

वहीं, ऐश का कहना है कि हेनरिक क्लासेन के लिए यह रात यादगार हो सकती है. बेशक से वह पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. लेकिन IPL 2026 में उनका शानदार कमबैक हो सकता है.

जैकब बेथेल भी बन सकते हैं 'प्लेयर ऑफ द मैच'

अश्विन का मानना है कि क्लासेन हैदराबाद के लिए पावर प्लेयर बन सकते हैं. लेकिन भारतीय दिग्गज का यह भी कहना है कि RCB के लिए इंग्लैंड के उभरते सितारे जैकब बेथेल (Jacob Bethell) भी प्लेयर ऑफ द मैच बन सकते हैं. हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ धुंआधार पारी खेली.

इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में जैकब बेथेल ने आठ पारियों में 280 रन बनाए. फिलहाल, वह फॉर्म में चल रहे हैं और RCB vs SRH मुकाबले में एक बार फिर से बड़ी इनिंग खेल सकते हैं.

हेनरिक क्लासेन का IPL करियर

2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हेनरिक क्लासेन का हाल ही में SA20 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. जिसमें उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 138 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 19.71 और स्ट्राइक रेट 128.97 रहा.

हेनरिक क्लासेन ने IPL में अब तक टोटल 49 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 40.0 की एवरेज और 169.7 के स्ट्राइक रेट से 1480 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने बल्ले से 7 फिफ्टी और 2 शतक निकले. जबकि, हेनरिक क्लासेन ने 98 चौके-89 छक्के भी मारे.

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2025 में

अभिषेक शर्मा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com