रविचंद्रन अश्विन ने चुना साल 2025 का X फैक्टर खिलाड़ी, इस भारतीय प्लेयर को दी ये ख़ास उपाधि

Published - 30 Dec 2025, 04:57 PM | Updated - 30 Dec 2025, 04:58 PM

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin: भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान 18 दिसंबर को संन्यास की घोषणा कर दी थी। अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने संन्यास से भी को चौंका दिया था और अगले दिन ही वह वापस स्वदेश लौट गए थे।

जबकि इस साल उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर दी है और अब वह अपने यू ट्यूब चैनल पर ध्यान देते हैं। अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यू ट्यूब चैनल पर एक खिलाड़ी को खास उपाधि दी है और साल 2025 में इस खिलाड़ी को एक्स फैक्टर खिलाड़ी चुना है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।

इस खिलाड़ी को Ravichandran Ashwin ने बताया एक्स फैक्टर

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यू ट्यूब चैनल ‘’ऐश की बात’’ पर रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की खूब तारीफ की है और उन्हें साल 2025 में भारत का सबसे प्रभावशाली गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा कि

‘’जब भी टीम को जरूरत थी उस वक्त वरुण उन उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और उका असर मैदान पर साफ दिखाई देता है। वरुण को एक्स फैक्टर उनका खास अंदाज बनाता है, क्योंकि वह विरोधी बल्लेबाजों को उन्हें पढ़ने बिल्कुल भी नहीं देते हैं और विश्व कप 2026 में वरुण की भूमिका भारत के लिए काफी अहम हो सकती है।’’

वरुण की तारीफ के पढ़े कसीदे

यू ट्यूब चैनल पर पूर्व भारतीय दिग्गज ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ के जमकर कसीदे पढ़े। अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने वरुण के सफर को प्रेरणादायक बताया और कहा कि

''टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उन्होंने खुद पर कड़ी मेहनत की और शानदार वापसी की। आज वह टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज हैं और कोई उनके आस-पास भी नहीं है।

साथ ही अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने यह भी कहा कि वह मूल रूप से आर्किटेक्ट थे और क्रिकेट उनका पहला पेशा नहीं था। चेन्नई की निचली डिवीजन से लेकर तमिलनाडु प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन तक उनका सफर कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्तोत्र बनेगा।''

गौतम गंभीर के साथ ऋषभ पंत के रिश्ते हुए खराब? टीम में जगह बनाना होगा अब मुश्किल

शानदार रहा है वरुण का करियर

वरुण चक्रवर्ती ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2021 में की थी, लेकिन छह मैच में सिर्फ दो विकेट लेने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया था गया था और वह 2024 तक टीम से बाहर रहे थे।

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद वरुण ने दोबारा टीम इंडिया में वापसी की और यहां से उन्होंने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। वरुण ने भारत के लिए साल 2025 में 20 मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में 36 विकेट झटके हैं। वहीं, 4 वनडे मैचों में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं।

2026 सीजन के लिए गुजरात की टीम ने लिया बड़ा फैसला, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को बनाया नया कप्तान

Tagged:

team india Ravichandran Ashwin Varun Chakaravarthy cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

36 विकेट

10 विकेट
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com