वर्ल्ड कप 2027 के लिए रविचंद्रन अश्विन ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, कप्तान शुभमन गिल को ही किया बाहर

Published - 15 Mar 2026, 11:12 AM | Updated - 15 Mar 2026, 01:07 PM

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया का अगला लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 जीतने का होगा। यह टूर्नामेंट अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है, लेकिन अधिकांश मैचों को होस्ट करने की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका को सौंपी जा सकती है।

लेकिन टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए शुभमन गिल को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है और उनकी जगह इस खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

रोहित-विराट का ओपनिंग ऑप्शन-Ravichandran Ashwin

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन देखते हुए दोनों को वनडे विश्व कप 2026 में ओपनिंग करने की सलाह दी है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे नहीं मालूम की टीम इंडिया की ओपनिंग कौन करेगा, लेकिन मैं तो यही चाहूंगा कि विराट कोहली क्यों नहीं। अगर विराट कोहली टी20 क्रिकेट में ओपनिंग कर सकते हैं तो वनडे फॉर्मेट में क्यों नहीं। अगर वह एकदिवसीय प्रारूप में ओपनिंग करेंगे तो ये भारत के लिए अच्छा रहेगा

शीर्ष चार से शुभमन गिल को किया बाहर

विराट कोहली भारत के लिए कई मौकों पर रोहित शर्मा के साथ टी20 प्रारूप में ओपनिंग कर चुके हैं। लेकिन ये दर्श्य वनडे में भी देखने को मिलेगा यह थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने शीर्ष चार बल्लेबाजों में वनडे कप्तान शुभमन गिल को मौका नहीं दिया है।

जबकि उन्होंने जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनिंग लिए चुना है तो नंबर तीन पर उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को खिलाने की बात कही है। वहीं, नंबर चार पर अश्विन ने श्रेयस अय्यर को चुना है, जो कि वनडे टीम के उप कप्तान भी हैं। हालांकि, अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने शुभमन गिल को किन कारणों के चलते विश्व कप 2027 की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है।

पाकिस्तानी दिग्गज का बयान हुआ वायरल, बोला 'भारत के DNA में ट्रॉफियां जीतना और हमारे DNA में हार जाना...'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका था शतक

ऋतुराज गायकवाड़ को नंबर तीन पर चुनने का कारण उनका हालिया प्रदर्शन हो सकता है। दरअसल, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार शतक ठोका था। यह शतक गायकवाड़ का ऐसे समय में आया था, जब टीम इंडिया के शुरुआती दो विकेट सिर्फ 62 के स्कोर पर गिर गए थे।

इसके बाद गायकवाड़ ने 83 मैचों में 105 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके और दो छक्के मारे थे। जबकि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ऋतुराज गायकवाड़ ने 7 मैचों में 82.60 की औसत और 115.04 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 413 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक भी निकला था। इसके अलावा लिस्ट ए मैचों में 20 शतक और 19 अर्धशतक ठोके हैं। यही कारण है कि गायकवाड़ वनडे प्रारूप में भारत के एक मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर/उप कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

ना संजू-सूर्या ना रोहित-कोहली.... इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड, BCCI ने सभी नामों की कर डाली घोषणा

Tagged:

shubman gill shreyas iyer Ravichandran Ashwin ODI World Cup 2027
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

20 शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com