'उसे रोज खिलाओं....' रविचंद्रन अश्विन ने BCCI से की अजीब डिमांड, कहा सभी 10 टीमों से खेले वैभव सूर्यवंशी

Published - 12 Apr 2026, 01:06 PM | Updated - 12 Apr 2026, 01:09 PM

Ravichandran Ashwin

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अक्सर अपने बेबाक और अनोखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने बिहार के युवा विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख एक ऐसी डिमांड कर दी है, जिसने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया है।

अश्विन का मानना है कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को किसी एक टीम तक सीमित रखना नाइंसाफी होगी। उन्होंने गंभीर लहजे में कहा कि इस बच्चे की बल्लेबाजी का देखते हुए उसे हर टीम से मौका देना चाहिए।

वैभव तूफानी बल्लेबाजी ने अश्विन को किया हैरान

 Ashwin And Vaibhav

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है। उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनका बेबाक होकर खेलना है। हाल ही में सीएसके और आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।

उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने यूट्यूब चैनल पर उनकी जमकर तारीफ की। अश्विन ने कहा कि वैभव की बैट स्पीड और टाइमिंग अद्भुत है, जो उन्हें इस उम्र में बाकी खिलाड़ियों से मीलों आगे खड़ा करती है।

IPL में फिर फिक्सिंग का साया? Lalit Modi ने पेश किए चौंकाने वाले सबूत! 2026 सीजन पर उठाए गंभीर सवाल

BCCI से Ravichandran Ashwin की अजीब मांग

अपने विश्लेषण के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा कि वैभव को देखना एक अलग ही अनुभव है। मैं तो कहता हूं कि उसे रोज खेलने का मौका दो।

बीसीसीआई को ऐसा नियम बनाना चाहिए कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की सभी 10 टीमों की ओर से बारी-बारी खेलें ताकि हर टीम के प्रशंसक उसकी बल्लेबाजी का दीदार कर सकें।

हालांकि यह बयान मजाकिया अंदाज में दिया गया था, लेकिन इसके पीछे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का मकसद दुनिया को यह बताना था कि वैभव भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बनने की काबिलियत रखते हैं।

SRH vs RR, Live Streaming: TV चैनल से लेकर मोबाइल ऐप तक पूरी डिटेल, जानें कहाँ पर देखें अभिषेक vs वैभव मैच

टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन की राय

वैभव के शानदार प्रदर्शन के बाद से ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठने लगी है। इस पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने संयम बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि वैभव अभी महज एक बच्चा है और उस पर इंटरनेशनल क्रिकेट का बोझ जल्दबाजी में नहीं डालना चाहिए।

रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक, अगर धोनी 44-45 साल तक खेल सकते हैं, तो वैभव के पास अभी ढाई दशक का समय है। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने स्पष्ट किया कि वैभव को अभी आईपीएल 2026 में खुलकर खेलने देना चाहिए और उन्हें धीरे-धीरे परिपक्व होने का मौका मिलना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के खिलाफ छक्के लगाए हैं, उसने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को उनका मुरीद बना दिया है। अश्विन का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा हीरे को तराश कर भारतीय क्रिकेट को एक अनमोल तोहफा दिया है।

अब देखना यह होगा कि आईपीएल 2026 के बाकी मैचों में यह युवा खिलाड़ी और कितने कीर्तिमान स्थापित करता है, लेकिन फिलहाल रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की यह अजीब डिमांड सोशल मीडिया पर छा गया है।

Tagged:

Ravichandran Ashwin bcci Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com