टीम इंडिया से संन्यास लेकर अमेरिका पहुंचे Ravichandran Ashwin, अब वहीं की टीम के लिए खेलेगा ये भारतीय स्पिनर

Published - 29 Mar 2026, 09:01 AM | Updated - 29 Mar 2026, 09:08 AM

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin: IPL 2026 का आगाज रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से हो चुका है. इस मुकाबले में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. दूसरी ओर टीम इंडिया (Team India) से संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अमेरिका क्रिकेट खेलने पहुंच गए हैं.

यह दिग्गज स्पिनर विकेट लेने में माहिर है और कैरम बॉल, ऑफ-स्पिन, लेग-स्पिन और आर्म बॉल जैसी बॉलिंग करने के लिए मशहूर हैं. लेकिन अब उन्होंने भारत छोड़कर विदेश में ही खेलने का फैसला किया है. अश्विन ने 2025 में आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी.

Ravichandran Ashwin पहुंचे अमेरिका

Ravichandran Ashwin

भारतीय (Team India) स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आईपीएल 2026 के बीच मेजर लीग क्रिकेट में खेलना का फैसला किया है. दरअसल, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर लीग क्रिकेट के 2026 सीजन के लिए भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को साइन किया है.

करार के साथ अश्विन इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय-कैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से डील के बाद अश्विन ने कहा कि, MLC ने पिछले कुछ सीजन से साबित कर दिया है कि वह बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. जिसमें दुनियाभर के खिलाफ शामिल हो रहे हैं.

यह अमेरिकी लीग प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका देती है. ऐसे में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ मुझे मेजर लीग क्रिकेट 2026 में खेलने का सुनहरा अवसर मिला. जिसे मैं किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहता था.

टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी: आर अश्विन

आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आगे कहा, मेजर लीग में पहले भारतीय कैप्ड खिलाड़ी के होने पर तौर पर मेरी जिम्मेदारी बनती है कि अच्छा प्रदर्शन करूं और जीत दिलाऊं. अब मेरा पूरा ध्यान इस फ्रेंचाइजी को जीत दिलाने पर रहेगा. मेरी कोशिश होगी की टीम को पहली चैंपियनशिप दिला पाऊं.

यूनिकॉर्न्स के मुख्य कोच कैमरन व्हाइट ने अश्विन पर कहा कि, उनके टीम में शामिल होने से गुणवत्ता और अनुभव में दोनों में इजाफा हुआ है. हम उनका टीम में स्वागत करते हैं, और जब भी मैच जिताने और क्रिकेट की समझ रखने वाले खिलाड़ियों का जिक्र करते हैं तो भारतीय खिलाड़ी (Team India) आर अश्विन का नाम पहले आता है.

कैमरन व्हाइट ने आगे कहा, भारतीय कैप्ड खिलाड़ी का MLC में खेलना बहुत गर्व का पल है. लेकिन सबसे खास यह है कि वह हमारी टीम को जिताने के लिए पूरी मदद करेंगे. हाई-प्रेशर मैचों में उनकी पिच स्किल्स और अनुभव बहुत काम आएगा.

कौन हैं Salil Arora? जिन्हें SRH ने दिया डेब्यू का मौका, छक्के लगाने में अभिषेक शर्मा से हैं दो कदम आगे

टीम के को-ओनर आनंद राजारमन के लिए गर्व का पल

वहीं, टीम के को-ओनर आनंद राजारमन ने भी अश्विन (Ravichandran Ashwin) के आने पर खुशी जताई है. उन्होंने टीम और लीग के लिए यह ऐतिहासिक कदम बताया है. आनंद राजारमन ने कहा, रविचंद्रन अश्विन एक क्रिकेट आइकन है जो कि एक अच्छे खिलाड़ी हैं. उनका मेजर लीग में खेलना यूनिकॉर्न्स और पूरी लीग के लिए

वहीं टीम के को-ओनर आनंद राजारमन ने इसे टीम और लीग, दोनों के लिए एक अहम कदम बताया. उन्होंने कहा कि रविचंद्रन अश्विन जैसे एक सच्चे ग्लोबल क्रिकेट आइकन को टीम में शामिल करना, यूनिकॉर्न्स और पूरी लीग के लिए एक ऐतिहासिक पल है.

बता दें कि यूनिकॉर्न्स की टीम 19 जून को ग्रैंड प्रेरी क्रिकेट स्टेडियम में LA नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने सफर की शुरूआत करेगी. जबकि, इस लीग का फाइनल 18 जुलाई को ओकलैंड कोलिज़ियम में खेला जाएगा.

Also Read: RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में पडिक्कल-विराट ने कांटा बवाल, SRH को 6 विकेट से हराया, ईशान-अनिकेत की पारियां गईं

Tagged:

team india Ravichandran Ashwin MLC 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

106 टेस्ट मैच

221 मैच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com