'उसे पक्का खिलाना चाहिए...'रविचंद्रन अश्विन ने CSK को इस खिलाड़ी को इलेवन में जरुर शामिल करने की दी सलाह
Published - 02 Jan 2026, 10:49 AM | Updated - 02 Jan 2026, 11:06 AM
Table of Contents
Ravichandran Ashwin: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के समापन के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज और तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का आयोजन किया जाएगा।
फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए ये श्रृंखला बेहद जरूरी है। इसके खत्म होने के बाद भारत में आईपीएल 2026 के रोमांच का आगाज हो जाएगा। लेकी इस बीच अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है।
Ravichandran Ashwin ने कहा टीम में करना चाहिए शामिल
हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले सरफराज़ खान को लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर और सीएसके खिलाड़ी रह चुके रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दिखाने के बाद कई दिग्गज खिलाड़ी सरफराज़ खान के फैन हो गए। अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा—सरफराज़ दरवाज़ा खोल नहीं रहा बल्कि तोड़ रहा है, सीएसके को ध्यान देना चाहिए।
Ravichandran Ashwin ने शेयर किया पोस्ट
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा—सैयद मुश्ताक अली की तरह ही विजय हजारे ट्रॉफी में भी 49 गेंदों में 55 रन बनाए और आज 14 छक्कों के साथ 75 गेंदों में 157 रनों की तूफानी पारी खेली। बीच के ओवरों में स्वीप और स्लॉग स्वीप से स्पिन गेंदबाजों को ध्वस्त करने का उनका तरीका विशेष रूप से प्रभावशाली है।
आगे अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा यह काफी रोचक है, वह दरवाज़ा खटखटा नहीं रहे बल्कि तोड़ रहे हैं। सीएसके को उनके इस खतरनाक प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें प्लेइंग XI में ज़रूर रखना चाहिए। आगे उन्होंने लिखा इस सीज़न में पीले रंग की जर्सी पहने सीएसके के पास बल्लेबाजों की भरमार है। आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतज़ार है। आपको बता दें पिछले सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स टीम बल्लेबाजी में काफी संघर्ष करती दिखी थी लेकिन इस बार सीएसके में युवा टैलेंट की भरमार है।
शुरुआती राउंड में अनसोल्ड रहे सरफराज़ खान
आईपीएल 2026 की नीलामी में सरफराज़ खान शुरुआत में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन एक्सिलेरेटिड राउंड में सीएसके मैनेजमेंट ने उन्हें 75 लाख की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। सरफराज़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए बल्ले से इसका करारा जवाब दिया।
इस टूर्नामेंट में उन्होंने 75 गेंदों में 157 रन की धुरंधर पारी खेली, जिसके बाद कई दिग्गजों ने उनकी इस पारी की सराहना भी की। गौरतलब है कि बीसीसीआई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सरफराज़ ने कई शानदार पारियां खेलीं, इसके बावजूद उनके ऊपर किसी फ्रेंचाइज़ी ने शुरुआत में बोली नहीं लगाई थी। पिछले सीज़न वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, जिसमें उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
IPL 2025 के लिए सीएसके टीम
इस साल सीएसके टीम अपनी स्क्वाड को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महत्वपूर्ण ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन की जगह संजू सैमसन को शामिल किया और साथ ही कार्तिक शर्मा जैसे युवा को भी टीम का हिस्सा बनाया। टीम में विदेशी खिलाड़ियों को भी शामिल करने का दांव-पेच चेन्नई ने बखूबी अपनाया, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट भी शामिल हैं।
IPL 2026 के लिए सीएसके टीम: एमएस धोनी, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज़ खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुर्जनपीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।
Tagged:
Ravichandran Ashwin CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Vijay Hazare Trophy Sarfaraz Khan IPL2026 SMAT 2025ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर