Latest News
View All
"उसकी जरुरत नहीं थी...." एलिमिनेटर मैच में SRH को मिली हार से भड़का अश्विन का गुस्सा, ईशान किशन को लगा डाली जमकर फटकार
जिस खिलाड़ी को अजिंक्य रहाणे ने किया IPL 2026 में इग्नोर, अब वापसी करते ही बल्लेबाज ने मचाया तहलका
SCO-W vs NED-W Today Match Prediction, 1st T20I - जानें कौन मारेगा बाज़ी? पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
टी20 में टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान! सूर्याकुमार यादव के बाद इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी
IPL 2027 में इस रोल में नजर आएंगें MS Dhoni! CSK को छठा खिताब दिलाने का प्लान तैयार
माइक हेसन से हेड कोच की गद्दी छिनने जा रहा है PCB, इस दिग्गज को जिम्मेदारी देने की तैयारी
IPL 2026 खत्म होते ही बदल जाएगा टीम का हेड कोच, Kumar Sangakkara के हाथों होगी कोचिंग की जिम्मेदारी
इन 4 स्टार खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करेंगी फ्रेंचाइजियां! IPL 2027 से पहले होगा बड़ा फैसला
T20 World Cup 2021 के बाद Ravi Shastri होंगे IPL फ्रेंचाइजियों के लिए उपलब्ध, कमेंट्री में भी कर सकते हैं वापसी
Published - 13 Mar 2024, 07:14 AM | Updated - 24 Jul 2025, 06:57 AM
Table of Contents
T20 World Cup 2021 के बाद हेड कोच Ravi Shastri सहित सभी सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। विक्रम राठौर के अलावा रवि शास्त्री सहित गेंदबाजी व फील्डिंग कोच अपने पद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। अब जबकि Ravi Shastri कोचिंग की जिम्मेदारी छोड़ने वाले हैं, तो इस बीच रिपोर्ट्स के माध्यम से खबर सामने आ रही है कि वह कमेंट्री में वापसी करने पर विचार कर रहे हैं और वह आईपीएल से इस भूमिका में वापसी कर सकते हैं।
Ravi Shastri रहेंगे IPL फ्रेंचाइजियों के लिए उपलब्ध
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का कार्यकाल T20 World Cup 2021 के बाद खत्म हो जाएगा। शास्त्री ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने की इच्छा भी जाहिर नहीं की है और वह इससे दूर हो जाएंगे। अब सूत्रों के मुताबिक रवि शास्त्री आईपीएल में भी किसी टीम के साथ जुड़ सकते हैं। क्योंकि वो ज्यादा ट्रैवल नहीं करना चाहते हैं। सोर्स ने कहा,
कर सकते हैं कमेंट्री में वापसी
2017 से रवि शास्त्री (Ravi Shastri) टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे हैं। मगर आज भी उनकी कमेंट्री के चर्चे होते हैं। जी हां, शास्त्री एक बेहतरीन कमेंटेटर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप 2021 के बाद वह कमेंट्री में भी वापसी कर सकेत हैं। कई सारे कमेंटेटर का मानना है कि अगर रवि शास्त्री कमेंट्री में आते हैं तो उनका रेड कारपेट के साथ स्वागत होगा। उनसे बेहतरीन आवाज किसी और की हो नहीं सकती है।
26 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
T20 World Cup 2021 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम सभी कोचों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और पद खाली हो जाएंगे। यही वजह है कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हेड कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। मुख्य कोच के अलावा बैटिंग कोच, गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
नेशनल क्रिकेट एकेडमी में स्पोर्ट्स साइंस हेड के पद को लेकर भी एप्लीकेशन आमंत्रित किये गए हैं। बोर्ड ने भारतीय टीम के हेड कोच के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक रखी है। अन्य पदों के लिए अंतिम तिथि 3 नवम्बर रखी गई है।
Tagged:
team india Ravi Shastri Rahul Dravid ICC T20 World Cup 2021ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।