लाइव मैच के दौरान मैदान पर गिरा ये रणजी खिलाड़ी, ड्रेसिंग रूम में पहुंचाते ही हो गया निधन

Published - 10 Jan 2026, 02:36 PM | Updated - 10 Jan 2026, 02:39 PM

Ranji Trophy Player

क्रिकेट के मैदान से अक्सर रिकॉर्ड्स की खबरें आती हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसी दर्दनाक खबर आती है जो पूरे खेल जगत को सुन्न कर देती है। मिजोरम के एक पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर (Ranji Trophy Player) के साथ ऐसी ही अनहोनी हुई, जिनका स्थानीय मैच के दौरान अचानक निधन हो गया। 8 जनवरी 2026 को हुई इस घटना ने पूरे भारतीय घरेलू क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ दी है। यह अनुभवी खिलाड़ी लाइव मैच में खेल रहा था, तभी अचानक वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Ranji Trophy Player के साथ अचानक हुआ दर्दनाक हादसा

यह दिल दहला देने वाली घटना खालेद मेमोरियल सेकेंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान हुई। के. लालरेमरूता अपनी टीम वेंघनुई रेडर्स सीसी के लिए चाउनपुई आईएलएमओवी सीसी के खिलाफ मैदान पर उतरा था। मैच के दौरान सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक इस रणजी खिलाड़ी (Ranji Trophy Player) को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और वह मैदान पर ही गिर पड़ा। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई और ड्रेसिंग रूम से होते हुए सीधा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिजोरम क्रिकेट के बड़े सितारे थे के. लालरेमरूता

मैदान पर अपनी अंतिम सांस लेने वाले इस खिलाड़ी (Ranji Trophy Player) का नाम के. लालरेमरूता था। लालरेमरूता मिजोरम क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने राज्य में क्रिकेट को स्थापित करने में मदद की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में लंबे समय तक मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया। खेल से संन्यास लेने के बाद भी वह सीनियर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य के रूप में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे थे। उनके साथी खिलाड़ी उन्हें एक बेहद अनुशासित और खेल के प्रति समर्पित इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।

वड़ोदरा में होने वाले पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, रोहित, गिल, कोहली, अय्यर, केएल....

Ranji Trophy Player के सम्मान में रद्द हुए राज्य के सभी मैच

के. लालरेमरूता के निधन के बाद मिजोरम क्रिकेट संघ ने गहरा दुख जताया है। इस महान रणजी खिलाड़ी (Ranji Trophy Player) को सम्मान देने के लिए एसोसिएशन ने गुरुवार को होने वाले राज्य के सभी आधिकारिक मैचों को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। इसमें चल रहे सेकेंड और थर्ड डिवीजन के मुकाबलों के साथ-साथ इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को भी स्थगित कर दिया गया है। एसोसिएशन ने कहा कि लालरेमरूता ने अपना पूरा जीवन क्रिकेट की सेवा में बिता दिया और उनका जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप से भी होंगे बाहर, गिल-जायसवाल नहीं ये बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

Tagged:

Ranji Trophy Player K. Lalremruta
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

के. लालरेमरूता मिजोरम के स्टार खिलाड़ी थी, जिनका निधन खालेद मेमोरियल सेकेंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान हार्ट-अटैक के कारण हो गया।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com