राजकोट ODI के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर फूटा कोच गंभीर का गुस्सा, इंदौर वनडे से तीनों को निकाल रहे बाहर

Published - 15 Jan 2026, 12:14 PM | Updated - 15 Jan 2026, 12:18 PM

Rajkot ODI

Rajkot ODI: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने सात विकेट से हराकर श्रृंखला में एक-एक की बराबरी बना ली है। भारत ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए थे, जिसे कीवियों ने 3 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया।

अब राजकोट वनडे (Rajkot ODI) में शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का तीन खिलाड़ियों पर गुस्सा फूट रहा है। माना जा रहा है कि गंभीर इंदौर में खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले में इन तीन खिलाड़ियों को बाहर निकाल सकते हैं।

Rajkot ODI: प्रसिद्ध ने प्रदर्शन से फिर किया निराश

राजकोट वनडे मैच (Rajkot ODI) में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। उन्होंने मैच में कुल 9 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें वह सिर्फ एक विकेट लेने में सफल रहे।

जबकि उन्होंने इस मैच में डेरिल मिचेल का एक आसान कैच भी छोड़ा था, जो कि मैच (Rajkot ODI) का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि अगर प्रसिद्ध उस कैच को पकड़ लेते तो शायद परिणाम भारत के पक्ष में जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यही कारण है कि कोच गंभीर उन्हें तीसरे मैच से बाहर करके उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दे सकते हैं, जो कि नई और पुरानी गेंद से विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं।

नीतीश रेड्डी भी जाएंगे बाहर?

युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को कोच गौतम गंभीर बार-बार मौका दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह प्रदर्शन करने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजकोट वनडे (Rajkot ODI) में रेड्डी ने केवल दो ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 13 रन लुटाए थे।

जबकि बल्ले से उन्होंने 21 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। रेड्डी के इस खराब प्रदर्शन के बाद कोच गौतम गंभीर उन्हें इंदौर वनडे से बाहर करके उनकी जगह आयुष बदोनी को डेब्यू का मौका दे सकते हैं, जिनको वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया है।

IND vs NZ: केएल राहुल के शतक पर कोच गंभीर की गलती पड़ी भारी, राजकोट वनडे में 7 विकेट से हारा भारत

रोहित को मिल सकता है आराम

भारतीय टीम प्रबंधन इंदौर वनडे में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आराम दे सकता है। रोहित के बल्ले से शुरुआती दो मैचों में 26 और 24 रन बनाए थे। दोनों मैचों में रोहित को शुरुआत को जबरदस्त मिली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

यही कारण है कि कोच गंभीर रोहित को आराम देकर उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाए थे। यही कारण है कि टीम प्रबंधन उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।

IND vs NZ: राजकोट वनडे में किस वजह से हारा भारत? कप्तान शुभमन गिल ने बताई मुख्य वजह, इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक विकेट।

24 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com